नहीं बढ़ेंगे प्याज के दाम

देश में प्याज के दामों में ज्यादा तेजी आने की संभावना नहीं है, क्योंकि देश के पास रबी सीजन का करीब 40 लाख टन प्याज का स्टॉक गोदामों में रखा है. एनएचआरडीएफ के एक उच्च अधिकारी ने यह जानकारी दी है. नेशनल होर्टिकल्चर रिसर्च डेवलपमेंट फाउंडेशन (एनएचआरडीएफ) एक सोसाइटी है, जो बागवानी फसलों विशेषकर प्याज […]

देश में प्याज के दामों में ज्यादा तेजी आने की संभावना नहीं है, क्योंकि देश के पास रबी सीजन का करीब 40 लाख टन प्याज का स्टॉक गोदामों में रखा है. एनएचआरडीएफ के एक उच्च अधिकारी ने यह जानकारी दी है. नेशनल होर्टिकल्चर रिसर्च डेवलपमेंट फाउंडेशन (एनएचआरडीएफ) एक सोसाइटी है, जो बागवानी फसलों विशेषकर प्याज की उत्पादकता एवं गुणवत्ता सुधारने के लिए किसानों, निर्यातकों एवं अन्य संबद्ध पक्षों को दिशा प्रदान करती है.

* नासिक की हड़ताल खत्म

नासिक में प्याज की नीलामी बुधवार को फिर शुरू होगी. कारोबारियों ने हड़ताल वापस ले लिया है. पल्लेदारों को वेतन भुगतान को लेकर सोमवार और मंगलवार को हड़ताल रही थी. मंगलवार को अधिकारियों, कारोबारियों व श्रमिकों की बैठक में हस हड़ताल को 10 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >