वोडाफोन मामला: लाहोटी मध्यस्थ नियुक्त

नयी दिल्ली : सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरसी लाहोटी को ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन से जुड़े 20,000 करोड़ रुपये के कर विवाद मामले में मध्यस्थ नियुक्त किया है. वित्त मंत्रालय ने कहा कि उन्हें हमारी ओर से मध्यस्थता करने के लिए नियुक्त किया गया है. सरकार ने यह फैसला अप्रैल […]

नयी दिल्ली : सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरसी लाहोटी को ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन से जुड़े 20,000 करोड़ रुपये के कर विवाद मामले में मध्यस्थ नियुक्त किया है. वित्त मंत्रालय ने कहा कि उन्हें हमारी ओर से मध्यस्थता करने के लिए नियुक्त किया गया है. सरकार ने यह फैसला अप्रैल में वोडाफोन द्वारा विवाद सुलझाने के लिए भारत व नीदरलैंड के बीच हुए द्विपक्षीय निवेश संरक्षण व संवर्द्धन समझौते के तहत भेजे गये नोटिस के मद्देनजर लिया है.

* वोडाफोन व लूप का विवाद सुलझा : मुंबई में लूप टेलीकाम के ग्राहकों की इनकमिंग कॉल्स पर रोक लगाने के 24 घंटों के भीतर वोडाफोन ने मंगलवार को कहा कि दोनों कंपनियों के बीच इंटरकनेक्शन शुल्कों को लेकर विवाद निपट गया है और कंपनी अपने नेटवर्क पर लूप के ग्राहकों की इनकमिंग कॉल्स बहाल कररही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >