आधी रात से 1.76 रुपये बढ़ जायेंगे सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम

नयी दिल्ली : सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम मंगलवार की आधी रात से 1.76 रुपये बढ़ गये. दिल्ली में मंगलवार की आधी रात से इसकी कीमत 498.02 रुपये प्रति सिलेंडर होगी. इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने एक बयान जारी कर इस वृद्धि की घोषणा की. आधार मूल्य में बदलाव और उस पर कर प्रभाव […]

नयी दिल्ली : सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम मंगलवार की आधी रात से 1.76 रुपये बढ़ गये. दिल्ली में मंगलवार की आधी रात से इसकी कीमत 498.02 रुपये प्रति सिलेंडर होगी. इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने एक बयान जारी कर इस वृद्धि की घोषणा की. आधार मूल्य में बदलाव और उस पर कर प्रभाव से इस सिलेंडर के दाम में वृद्धि हुई है.

इसे भी पढ़ें : LPG सिलेंडर 2.71 रुपये महंगे, बिना-सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 55 रुपये बढ़े

गौरतलब है कि रसोई गैस की औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के अनुरूप एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं, जिसके आधार पर सब्सिडी राशि में हर महीने बदलाव होता है. ऐसे में, जब अंतरराष्ट्रीय कीमत बढ़ती है, तो सरकार अधिक सब्सिडी देती है.

टैक्स के नियमों के अनुसार, रसोई गैस पर वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) की गणना ईंधन के बाजार मूल्य पर ही तय की जाती है. ऐसे में, सरकार ईंधन की कीमत के एक हिस्से को तो सब्सिडी के तौर पर दे सकती है, लेकिन कर का भुगतान बाजार दर पर करना होता है. इसी के चलते रसोई गैस पर कर गणना का प्रभाव पड़ा है जिससे इसके दाम में वृद्धि हुई है.

दिल्ली में मंगलवार की आधी रात से सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 498.02 रुपये हो जायेगा, जो अभी 496.26 रुपये प्रति सिलेंडर है. सभी ग्राहकों को बाजार कीमत पर ही रसोई गैस सिलेंडर खरीदना होता है. हालांकि, सरकार सालभर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है, जिसमें सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में पहुंच जाती है. इससे पहले रसोई गैस एक जुलाई को करीब पौने तीन रुपये महंगी हो गयी थी.

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की आधार कीमत में बदलाव करती हैं. वैश्विक कीमतों में वृद्धि का असर बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर पर भी पड़ा है. दिल्ली में इसकी कीमत 35.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़कर 789.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गयी है. जुलाई में इसकी कीमत में 55.50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >