TCS के निदेशक मंडल ने 16,000 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद योजना को मंजूरी दी

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के निदेशक मंडल ने 16,000 करोड़ रुपये तक के शेयरों की पुनर्खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. इस पुनर्खरीद कार्यक्रम के तहत चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के 1.99 फीसदी या 7.61 करोड़ शेयरों की […]

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के निदेशक मंडल ने 16,000 करोड़ रुपये तक के शेयरों की पुनर्खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. इस पुनर्खरीद कार्यक्रम के तहत चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के 1.99 फीसदी या 7.61 करोड़ शेयरों की पुनर्खरीद की जायेगी. इन शेयरों को 2,100 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर वापस खरीदा जायेगा.

इसे भी पढ़ें : TCS का मार्केट कैप हुआ 100 बिलियन डॉलर, बनी पहली भारतीय कंपनी

टीसीएस ने शेयर बाजार को बताया कि गुरुवार को आयोजित बैठक में कंपनी के निदेशक मंडल ने कंपनी के 7.61 करोड़ इक्विटी शेयरों के पुनर्खरीद के प्रस्ताव को अनुमति दे दी है. इसका मूल्य 16,000 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए. टीसीएस ने पिछले साल भी इसी तरह शेयरों की पुनर्खरीद की थी. उस समय उसने 16,000 करोड़ रुपये में कंपनी के 5.61 फीसदी शेयरों की पुनर्खरीद की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >