नयी टेलीकॉम पॉलिसी लाएगी सरकार, कंपनियों को देश में ही लगाना होगा सर्वर

नयी दिल्ली : सरकार जल्द नयी दूरसंचार नीति तैयार कर सकती है, जिसके तहत डेटा संप्रभुतावसुरक्षा पर जोर दिया जाएगा. इसके तहत कंपनियों को सरकार 2022 तक भारत में सर्वर लगाने को कह सकती है. सूत्रों का कहना है कि सरकार दूरसंचार कंपनियों को यह कह सकता है कि वे भारतीय नागरिकों के मेल व […]

नयी दिल्ली : सरकार जल्द नयी दूरसंचार नीति तैयार कर सकती है, जिसके तहत डेटा संप्रभुतावसुरक्षा पर जोर दिया जाएगा. इसके तहत कंपनियों को सरकार 2022 तक भारत में सर्वर लगाने को कह सकती है.

सूत्रों का कहना है कि सरकार दूरसंचार कंपनियों को यह कह सकता है कि वे भारतीय नागरिकों के मेल व मैसेज का ब्यौरा भारतीय सीमा में ही रखें. नयी दूरसंचार नीति लोगों को सभी सेवाओं की पहुंच एक क्लिक से ही उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है.

मौजूदा समय में ज्यादातर इंटरनेट कंपनियां विशेषकर सोशल मीडिया व ईमेल सेवा प्रदाता फर्म विदेश में स्थित सर्वर का उपयोग कर रही हैं. हाल में डेटा सुरक्षा पर कई सवाल उठे हैं. समझा जाता है कि सरकार यह कदम उसी के परिणाम स्वरूप उठाने जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >