इस साल विंडोज फोन में आएगा ब्लैकबेरी मैसेंजर

नयी दिल्ली: एप्पल व एंड्रायड फोन के बाद अब ब्लैकबेरी मैसेंजर :बीबीएम: इसी साल विंडोज फोन पर भी उपलब्ध होगा.कनाडा की कंपनी ब्लैकबेरी इंस्टेंट मैसेजिंग सेवा का विस्तार विंडोज फोन में करने की तैयारी में है, ताकि कमाई का नया जरिया बन सके.कभी बीबीएम विशिष्ट रुप से ब्लैकबेरी उपकरणों पर ही उपलब्ध होता था.पिछले साल […]

नयी दिल्ली: एप्पल व एंड्रायड फोन के बाद अब ब्लैकबेरी मैसेंजर :बीबीएम: इसी साल विंडोज फोन पर भी उपलब्ध होगा.कनाडा की कंपनी ब्लैकबेरी इंस्टेंट मैसेजिंग सेवा का विस्तार विंडोज फोन में करने की तैयारी में है, ताकि कमाई का नया जरिया बन सके.कभी बीबीएम विशिष्ट रुप से ब्लैकबेरी उपकरणों पर ही उपलब्ध होता था.पिछले साल कंपनी ने बीबीएम को प्रतिद्वंद्वी कंपनियों गूगल के एंड्रायड व एप्पल के आईओएस पर भी उपलब्ध कराया.

बीबीएम अन्य लोकप्रिय मैसेजिंग सेवाओं मसलन व्हाट्सएप, लाइन व वीचैट के लिए चुनौती है. इसके मासिक पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या 8.5 करोड है. मार्च, 2014 तक वैश्विक रुप से इसके पंजीकृत प्रयोगकर्ताओं का आंकडा 11.3 करोड था.विश्लेषकों का कहना है कि ब्लैकबेरी के इस रणनीतिक कदम से उपभोक्ताओं को एक मुक्त व लचीला मोबाइल माहौल उपलब्ध होगा.इससे कनाडा की स्मार्टफोन कंपनी बीबीएम से और लोगों को जोड पाएगी.विश्लेषकों का कहना है कि इस कदम से ब्लैकबेरी को घाटे पर अंकुश लगाने व अपने पुनरोद्धार के प्रयासों को आगे बढाने में मदद मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >