Allahabad बैंक ने 0.45 फीसदी घटायीं ब्याज दरें, EMI होगी सस्ती

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक ने अपनी आधार दर व मानक प्रधान उधारी दर (बीपीएलआर) में 0.45 फीसदी या 45 आधार अंक की कटौती की है. इससे बैंक के कर्जदारों की ईएमआई में कमी आयेगी. बैंक ने शेयर बाजार को दी गयी सूचना में बताया है कि बैंक की संपत्ति जवाबदेही प्रबंधन […]

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक ने अपनी आधार दर व मानक प्रधान उधारी दर (बीपीएलआर) में 0.45 फीसदी या 45 आधार अंक की कटौती की है. इससे बैंक के कर्जदारों की ईएमआई में कमी आयेगी. बैंक ने शेयर बाजार को दी गयी सूचना में बताया है कि बैंक की संपत्ति जवाबदेही प्रबंधन समिति ने आधार दर और बीपीएलआर में 45 आधार अंकों की कटौती का निर्णय किया है.

इसे भी पढ़ें : इलाहाबाद बैंक की ऑल बैंक शक्ति योजना की शुरुआत

शेयर बाजार को दी गयी सूचना में बैंक ने बताया है कि बीपीएलआर में कटौती के साथ ही बैंक की आधार दर अब 9.60 फीसदी से कम होकर 9.15 फीसदी तथा बीपीएलआर 13.85 फीसदी से कम होकर13.40 फीसदी पर आ गयी है. बैंक ने कहा कि संशोधित दरें दो अप्रैल से प्रभावी होंगी.

इसके पहले, सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक ने पिछले साल जून में अपनी मार्जिनल कॉस्ट आधारित उधारी दरों (एमसीएलआर) में 0.15 फीसदी तक की कटौती की थी. उस समय बैंक की एक वर्षीय एमसीएलआर अब 0.10 फीसदी घटकर 8.50 फीसदी पर आ गयी थी, जबकि एक महीने, तीन महीने और छह माह की अवधि के लिए ये दरें 0.15 फीसदी घटकर क्रमश: 8.10 और 8.30 फीसदी के स्तर पर आ गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >