नीरव मोदी के बाद अब कनिष्क ज्वैलर्स ने 14 बैंकों को लगायी 854 करोड़ रुपये का चूना

नयी दिल्ली : गीतांजलि ज्वैलर्स के नीरव मोदी और मेहुल चोकसी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के बाद एक और बड़े बैंक घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. इस बार घोटाले का मुख्य शिकार एसबीआई बना है. एसबीआई ने सीबीआई को भेजी गयी शिकायत में इस बात का जिक्र किया है […]

नयी दिल्ली : गीतांजलि ज्वैलर्स के नीरव मोदी और मेहुल चोकसी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के बाद एक और बड़े बैंक घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. इस बार घोटाले का मुख्य शिकार एसबीआई बना है. एसबीआई ने सीबीआई को भेजी गयी शिकायत में इस बात का जिक्र किया है कि कनिष्क ज्वैलर्स ने करीब 854 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है.

इसे भी पढ़ें : PNB घोटाला : नीरव मोदी की कंपनी के Senior executive officer विपुल अंबानी समेत पांच गिरफ्तार

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने कनिष्क गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ सीबीआई से जांच की मांग करते हुए कहा कि इस कंपनी ने कर्ज मामले में 842.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है. मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, हालांकि सीबीआई ने अभी तक एसबीआर्इ की शिकायत पर कनिष्क ज्वैलर्स के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं करायी है.

सीबीआई उन 14 सरकारी और निजी बैंकों में शामिल अहम बैंक हैं, जिसने इस कंपनी को 824 करोड़ रुपये का कर्ज दिया. एसबीआई की ओर से लिखे पत्र के अनुसार, कनिष्क गोल्ड ने 2007 से कर्ज लेना शुरू किया और बाद में उसने अपनी क्रेडिट की सीमा बढ़वा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >