फोर्ब्स लिस्ट : पेटीएम के विजय शर्मा सबसे कम उम्र के, तो एल्केम वाले संप्रदा सिंह सबसे बुजुर्ग भारतीय अरबपति

नयी दिल्ली : मोबाइल वॉलेट पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा (39) सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपति हैं जबकि एल्केम लैबोरेटरीज के सेवामुक्त चेयरमैन संप्रदा सिंह (92) सबसे बुजुर्ग भारतीय अरबपति हैं. फोर्ब्स ने दुनिया के अरबपतियों की 2018 की सूची में 1.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शर्मा को 1,394 वें पायदान […]

नयी दिल्ली : मोबाइल वॉलेट पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा (39) सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपति हैं जबकि एल्केम लैबोरेटरीज के सेवामुक्त चेयरमैन संप्रदा सिंह (92) सबसे बुजुर्ग भारतीय अरबपति हैं.

फोर्ब्स ने दुनिया के अरबपतियों की 2018 की सूची में 1.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शर्मा को 1,394 वें पायदान पर रखा है. शर्मा 40 साल से कम उम्र के एकमात्र भारतीय अरबपति हैं.

शर्मा ने 2011 में मोबाइल वॉलेट पेटीएम की स्थापना की थी. इसके साथ ही ई-कॉमर्स कारोबार पेटीएम मॉल और पेटीएम पेमेंट्स बैंक भी खड़ा किया.

फोर्ब्स ने कहा, नोटबंदी के सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक पेटीएम के 25 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं और इस मंच पर प्रतिदिन 70 लाख लेनदेन होते हैं.

शर्मा के पास पेटीएम में 16 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसका मूल्य 9.4 अरब डॉलर है. इस बीच, एल्केम लैबोरेटरीज के सेवामुक्त चेयरमैन संप्रदा सिंह सबसे बुजुर्ग भारतीय उद्योगपति हैं.

1.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ उन्हें सूची में 1,867 स्थान मिला है. सिंह ने एल्केम की स्थापना 45 साल पहले की थी. खुद का व्यवसाय शुरू करने से पहले वह एक दवा की दुकान पर काम करते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >