चेक बुक सुविधा वापस लेने का कोई प्रस्ताव नहीं : वित्त मंत्रालय

नयी दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने कहा है कि डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन के लिए सरकार की चेक बुक सुविधा वापस लेने का कोई प्रस्ताव नहीं है. मीडिया के एक वर्ग में इस तरह की खबरें आयी थीं कि केंद्र सरकार डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन के लिए निकट भविष्य में चेक बुक सुविधा वापस ले सकती […]

नयी दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने कहा है कि डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन के लिए सरकार की चेक बुक सुविधा वापस लेने का कोई प्रस्ताव नहीं है.

मीडिया के एक वर्ग में इस तरह की खबरें आयी थीं कि केंद्र सरकार डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन के लिए निकट भविष्य में चेक बुक सुविधा वापस ले सकती है.

सरकार की ओर से ट्वीट कर इसका खंडन किया गया है. सरकार का कहना है कि इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है.

एक ट्वीट में कहा गया है कि भारत सरकार यह स्पष्ट करती है कि चेक बुक सुविधा वापस लेने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है. नोटबंदी के बाद सरकार डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन के लिए लगातार कदम उठा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >