HDFC बैंक देश का शीर्ष ब्रांड, जियो 11 वें स्थान पर

मुंबई : एचडीएफसी बैंक देश के प्रमुख 50 ब्रांडों की रैकिंग में लगातार चौथे साल शीर्ष पर रहा है जबकि नई कंपनी रिलायंस जियो का इस सूची में 11वां स्थान है. शोध कंपनी कैंटर मिलवार्ड ब्राउन की ब्रांडजेड टॉप-50 मोस्ट वैल्यूएबल इंडियन ब्रांड्स-2017 सूची में कहा गया है कि एचडीएफसी ने 2014 से लगातार अपने […]

मुंबई : एचडीएफसी बैंक देश के प्रमुख 50 ब्रांडों की रैकिंग में लगातार चौथे साल शीर्ष पर रहा है जबकि नई कंपनी रिलायंस जियो का इस सूची में 11वां स्थान है. शोध कंपनी कैंटर मिलवार्ड ब्राउन की ब्रांडजेड टॉप-50 मोस्ट वैल्यूएबल इंडियन ब्रांड्स-2017 सूची में कहा गया है कि एचडीएफसी ने 2014 से लगातार अपने ब्रांड मूल्य में इजाफा किया है और अपनी सेवाओं को बेहतर करने पर ध्यान दिया है. इसमें कहा गया है कि निजी क्षेत्र के इस बैंक का ब्रांड मूल्य 2014 के 9.8 अरब डॉलर से बढ़कर 18 अरब डॉलर हो गया है.

इसे कैंटर मिलवार्ड ब्राउन ने डब्ल्यूपीपी के साथ मिलकर आज जारी किया.इस सूची में इस साल कई नए नाम शामिल हुए हैं जिनमें सबसे प्रमुख नाम दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो का है जो 11वें स्थान पर है. इसके अलावा डीमार्ट, व्हर्लपूल, बजाज आलियांज, केनरा बैंक, सन डायरेक्ट और डिश टीवी भी इसमें शामिल हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >