कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने सलमान खान की जमकर की तारीफ, कहा-भाई ने बाप लेवल परफॉर्मेंस दी

Salman Khan Maatrubhumi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई एक्शन फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर लगातार चर्चा में हैं. इस फिल्म के एक बड़े गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस बीच फिल्म के कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कुछ कहा है.

Salman Khan Maatrubhumi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी नई देशभक्ति और एक्शन से भरपूर फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त माहौल बना हुआ है. इस बीच मशहूर कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने इस फिल्म के एक बहुत बड़े गाने से जुड़ा एक मजेदार अनुभव शेयर किया है. मुदस्सर ने बताया कि सलमान खान ने इस फिल्म और इसके गानों के लिए कितनी ज्यादा लगन से काम किया है.

200 बैकग्राउंड डांसर्स के साथ 5 दिनों तक चला डांस

कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने हाल ही में फिल्म ‘मातृभूमि’ के एक बहुत ही भव्य और बड़े गाने की शूटिंग पूरी की है. फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा ‘अभी मैंने सलमान खान सर के साथ फिल्म मातृभूमि के लिए एक गाना कोरियोग्राफ किया है, जो कि बहुत बड़े लेवल पर बना है. इसमें 200 डांसर्स शामिल हैं. फिलहाल गाने की एडिटिंग चल रही है, लेकिन भाई ने इसमें जो बाप लेवल परफॉर्मेंस दी है, वह देखने लायक है. हमने इस गाने की शूटिंग पूरे 5 दिनों तक की थी.

लद्दाख की कड़कड़ाती ठंड में सलमान की कड़ी मेहनत

इस फिल्म में अपने रोल में पूरी तरह ढलने के लिए सलमान खान ने अपनी फिटनेस पर बहुत ज्यादा पसीना बहाया है. फिल्म की शूटिंग लद्दाख की बेहद खूबसूरत लेकिन बहुत ही कठिन और ऊंचाई वाली जगहों पर पूरे 45 दिनों तक चली थी. लद्दाख के उन पहाड़ों पर जिम की भारी मशीनें ले जाना बिल्कुल भी मुमकिन नहीं था. ऐसे में सलमान खान ने बिना किसी जिम मशीन के, केवल एक्सरसाईज करके खुद को फिट रखा. इसे सलमान खान के अब तक के सबसे मुश्किल फिटनेस रूटीन में से एक माना जा रहा है.

क्यों बदला गया फिल्म का नाम और कब होगी रिलीज?

आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ की लड़ाई रखा गया था, जिसे अब बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है. फिल्म के डायरेक्टर अपूर्वा लखिया के मुताबिक, ‘मातृभूमि’ नाम इस फिल्म की कहानी और इसके इमोशन को ज्यादा अच्छे तरीके से बयां करता है. यह फिल्म पहले 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी. लेकिन कुछ बचे हुए सीन की शूटिंग और एडिटिंग का काम बाकी होने की वजह से इसकी रिलीज डेट को थोड़ा आगे बढ़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: ‘चांद मेरा दिल’ का 5वें दिन कैसा रहा हाल? हिट या मिस, देखें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >