दूसरे हफ्ते में पस्त हुई 'पति पत्नी और वो दो' की रफ्तार, 8वें दिन कमाई हुआ बेहद कम

Pati Patni Aur Woh Do day 8 Collection: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की कमाई दूसरे हफ्ते में काफी कम हो गई है. बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों के आने से इस फिल्म के कलेक्शन पर गहरा असर पड़ा है.

Pati Patni Aur Woh Do day 8 Collection: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के बिजनेस में अब गिरावट देखने को मिल रही है. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. थिएटर्स में अपना पहला हफ्ता पूरा करने के बाद फिल्म ने दूसरे शुक्रवार यानी अपने 8वें दिन बेहद सुस्त शुरुआत की है. फिल्म पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए काफी संघर्ष कर रही थी, और अब सिनेमाघरों में नई फिल्में रिलीज होने से इसकी कमाई काफी घट गई है.

जानिए फिल्म का 8वें दिन का कलेक्शन

डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर कुल 17.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं पहले हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 29 करोड़ रुपये रहा था. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 8वें दिन फिल्म की कमाई में पिछले दिन के मुकाबले करीब 32.5 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है. शुक्रवार को इस फिल्म ने देश भर के 2,788 शोज से सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक की कुल कमाई

इस नए कलेक्शन को मिलाकर भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 30.35 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 36.02 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. विदेशी मार्केट यानी ओवरसीज की बात करें, तो वहां से फिल्म ने अब तक कुल 5.85 करोड़ रुपये बटोरे हैं. इन सभी आंकड़ों को जोड़कर ‘पति पत्नी और वो दो’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 41.87 करोड़ रुपये हो गया है.

इन फिल्मों से मिल रही टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की राह अब आसान नहीं है. इसे थिएटर्स में नई रिलीज हुई फिल्मों से कड़ी चुनौती मिल रही है. इस समय बॉक्स ऑफिस पर अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज हो चुकी है. इसके साथ ही बड़ी फिल्म दृश्यम 3 भी सिनेमाघरों में आ चुकी है, जिसके कारण आयुष्मान की फिल्म के शोज और दर्शक दोनों कम हो गए हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट

यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है. इस नए पार्ट में मुख्य कलाकारों के अलावा विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, विशाल वशिष्ठ, गुनीत सिंह सोढ़ी और दुर्गेश कुमार जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अपनी एक्टिंग का तड़का लगाया है.

यह भी पढ़ें: Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1: लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म की ओपनिंग धीमी, फिर भी ‘एक दिन’ से निकली आगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >