बॉक्स ऑफिस पर डटी रही 'है जवानी तो इश्क होना है', 5वें दिन भी करोड़ों में हुई कमाई

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 5: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई में पहले हफ्ते के बाद गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 5: वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को रिलीज हुए पांच दिन पूरे हो चुके हैं. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. पहले वीकेंड में अच्छी शुरुआत करने के बाद अब फिल्म वर्किंग डेज में अपनी रफ्तार बनाए रखने की कोशिश कर रही है. इस बीच पांचवें दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

पांचवें दिन कितना रहा कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 3.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. खास बात यह है कि चौथे दिन भी फिल्म ने इतनी ही कमाई की थी. देशभर में 7,565 शोज के जरिए फिल्म ने यह कारोबार किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 31 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 36.92 करोड़ रुपये हो चुका है.

दुनिया भर में पहुंची इतनी कमाई

फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कमाई कर रही है. पांचवें दिन इसने इंटरनेशनल मार्केट से 1 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके बाद विदेशों में फिल्म की कुल कमाई 10.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं भारत और विदेश की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 47.42 करोड़ रुपये हो गया है.

कई फिल्मों के बीच बनी हुई है मौजूदगी

बॉक्स ऑफिस पर इस समय कई बड़ी फिल्में चल रही हैं. राम चरण की ‘पेड्डी’, बॉबी देओल की ‘बंदर’ और सूर्या की करुप्पु, मोहनलाल की दृश्यम के बीच भी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रही है. यही वजह है कि फिल्म लगातार टिकट खिड़की पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए है.

फिल्म की स्टारकास्ट

डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं. इनके अलावा जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, मनीष पॉल, कुब्रा सैत, मनोज पाहवा, राकेश बेदी, चंकी पांडे और अली असगर भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं

यह भी पढ़ें: थिएटर में नहीं गूंज पाई ‘बंदर’ की दहाड़, 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >