Cocktail 2 Trailer Out: कॉकटेल 2′ ट्रेलर में दिखा लव ट्रायंगल ट्विस्ट, प्यार और कन्फ्यूजन से भरपूर है कहानी

Cocktail 2 Trailer Out: मशहूर फिल्म ‘कॉकटेल’ का दूसरा पार्ट यानी ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. इस नए वीडियो में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की जबरदस्त केमिस्ट्री और लव ट्रायंगल देखने को मिल रही है.

Cocktail 2 Trailer Out: डायरेक्टर होमी अदजानिया की नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है. मुंबई में हुए एक बड़े इवेंट के दौरान मेकर्स ने इस मजेदार ट्रेलर को रिलीज किया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है. इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं और यह फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ट्रेलर में दिखा प्यार, दोस्ती और ढेर सारा कन्फ्यूजन

ट्रेलर को देखकर साफ पता चलता है कि फिल्म की कहानी में प्यार, सच्ची दोस्ती और बहुत सारे कन्फ्यूजन देखने को मिलेंगे. वीडियो में शाहिद कपूर का अलग ही अंदाज दिख रहा है, जो कृति सेनन और रश्मिका मंदाना दोनों के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं. इन तीनों के बीच का तालमेल और मजेदार मोड़ दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाले हैं. मैडॉक फिल्म्स ने इस ट्रेलर को ऑनलाइन शेयर करते हुए लिखा है कि दोस्तों से प्रेमी और फिर ढेर सारा कन्फ्यूजन, परफेक्ट टीम वापस आ गई है.

यहां फिल्म का ट्रेलर देखें

फिल्म पर डायरेक्टर ने क्या कहा ?

फिल्म को लेकर होमी अदजानिया ने कहा, “यह ऐसे लोगों की कहानी है जो अपनी तरफ से सही काम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके दिल का प्लान कुछ और ही होता है. यह कहानी मजेदार है, उलझी हुई है, भावनाओं से भरी है और मैं कहूंगा कि थोड़ी बेपरवाह भी है. अगर इस ट्रेलर को देखकर आपका मन हमारी दुनिया में आने का करता है, तो मनोरंजन के इस सफर पर आपको अपने साथ पाकर हमें बहुत खुशी होगी”.

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में शाहिद कपूर कुणाल के रोल में हैं, कृति सेनन एली बनी हैं और रश्मिका मंदाना दीया का रोल निभा रही हैं. इस फिल्म की कहानी को तरुण जैन और लव रंजन ने मिलकर लिखा है. फिल्म का खूबसूरत संगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने तैयार किया है और गानों के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं. गानों में नीरज श्रीधर और कविता सेठ ने अपनी शानदार आवाज दी है. आपको बता दें कि यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 की शूटिंग हुई पूरी, डायरेक्टर ने अजय देवगन की फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >