Cocktail 2: फिल्म का गाना 'तुझको' हुआ रिलीज, शाहिद कपूर संग रश्मिका मंदाना की दिखी बेहद खूबसूरत बॉन्डिंग

Cocktail 2: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' का नया गाना 'तुझको' रिलीज हो चुका है. अरिजीत सिंह की आवाज में गाए गए इस सॉफ्ट रोमांटिक गाने में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है.

Cocktail 2: फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के दो मजेदार गानों ‘जब तलक’ और ‘माशूका’ के बाद मेकर्स ने अब इसका तीसरा गाना ‘तुझको’ रिलीज कर दिया है. मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बना यह गाना एक बेहद खूबसूरत और धीमा रोमांटिक ट्रैक है, जो सीधा दिल को छू जाता है. इस गाने में गर्मियों के मौसम वाले प्यार की एक बेहद प्यारी और सुकून देने वाली झलक दिखाई गई है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं.

शाहिद और रश्मिका की शानदार केमिस्ट्री

इस गाने के वीडियो में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी बेहद कमाल की लग रही है. सुनहरी धूप और खूबसूरत वादियों के बीच दोनों कलाकारों के बीच का प्यार और नजदीकियां बहुत ही रीयल लगती हैं. गाने में रश्मिक नैचुरल सॉफ्टनेस और चमक लेकर आती हैं,जो शाहिद की अंडरप्ले्ड इंटेंसिटी के साथ परफेक्ट मैच हो जाती हैदोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी साफ-सुथरी है कि दर्शकों की नजरें वीडियो से नहीं हटती हैं.

म्यूजिक इंडस्ट्री के तीन दिग्गजों का जादू

इस गाने को खास बनाने के पीछे बॉलीवुड के तीन बड़े नाम शामिल हैं. गाने का खूबसूरत संगीत प्रीतम ने तैयार किया है, जबकि इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. वहीं इस रोमांटिक गाने को बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस अरिजीत सिंह ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है. इन तीनों के कॉम्बिनेशन ने मिलकर इस गाने को इमोशन और प्यार का एक परफेक्ट पैकेज बना दिया है.

गाने का वीडियो

गाने को लेकर क्या बोले शाहिद कपूर?

अपने इस नए गाने के बारे में बात करते हुए एक्टर शाहिद कपूर ने कहा, “तुझको में एक अलग सा ठहराव है, जो धीरे-धीरे आपको पकड़ लेता है. ये बिना ज्यादा कोशिश के रोमांटिक है, और वही बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई. इसमें जो सहजता और नजदीकी है, वो बहुत रियल लगती है. रश्मिका के साथ शूट करना बहुत आसान था. हमने बस इमोशन को फॉलो किया. ये उन गानों में से है जिन्हें लोग बार-बार सुनना चाहेंगे”

रश्मिका मंदाना ने गाने को बताया ‘जादुई झप्पी’

वहीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी गाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा, “मेरे लिए ‘तुझको’ एक गर्मजोशी भरी झप्पी जैसा है. ये सॉफ्ट है, इमोशनल है और छोटे-छोटे पलों से भरा हुआ है जो बहुत असली लगते है. शाहिद के साथ इसे शूट करना बहुत अच्छा लगा और जिस तरह ये गाना खुलता है, उसमें एक अलग ही सुकून और खूबसूरती है”. आपको बता दें कि यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

यह भी पढ़ें: Chand Mera Dil Collection: संडे का पूरा फायदा नहीं उठा पाई ‘चांद मेरा दिल’, तीसरे दिन हुआ इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >