तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: सबको मिलेगी सरकारी नौकरी, 20 दिनों में बनाएंगे कानून

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी, तो जिन परिवारों में कोई सरकारी नौकरी नहीं है, उन्हें नौकरी दी जाएगी. तेजस्वी ने वादा किया कि सरकार बनने के 20 दिनों के भीतर कानून बनाकर 20 महीनों में यह वादा पूरा किया जाएगा.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है. पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने घोषणा की कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो बिहार के हर ऐसे परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी, जिसके किसी भी सदस्य के पास फिलहाल सरकारी नौकरी नहीं है.

20 दिनों के अंदर बनाएंगे अधिनियम

तेजस्वी ने कहा, “हमारी सरकार बनते ही 20 दिनों के अंदर इस नीति को अधिनियमित कर देंगे और 20 महीनों के भीतर हर परिवार को सरकारी नौकरी देकर अपना वादा पूरा करेंगे.” उन्होंने इसे “न्याय और अवसर” की नई शुरुआत बताते हुए कहा कि यह कदम बिहार के विकास में ऐतिहासिक साबित होगा.

तेजस्वी ने 2020 की दिलाई याद

तेजस्वी यादव ने 2020 के चुनावी वादे को याद दिलाते हुए कहा कि उस समय उन्होंने 10 लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा की थी. लेकिन एनडीए सरकार ने उसे मजाक बना दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, “जब मैंने कहा था कि 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे, तब मुख्यमंत्री जी ने पूछा था कि पैसा कहां से आएगा, क्या अपने बाप के पास से लाएगा? लेकिन अब जनता पूछ रही है कि दो साल बीत गए, नौकरी कहां है?”

युवा आबादी बिहार की असली ताकत- तेजस्वी

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि बिहार की असली ताकत उसकी युवा आबादी है, और अगर युवाओं को रोजगार मिलेगा तो राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी की सरकार आने पर न सिर्फ नौकरी मिलेगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा किए जाएंगे.

Also Read: Bihar Election 2025: सीट शेयरिंग पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- मेरे ऊपर और भी जिम्मेदारियां, जब तक मैं मंत्री…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >