PM Modi Warning: पूर्णिया में पीएम मोदी की दहाड़, बोले- भारत में चलेगा भारत का कानून, घुसपैठियों की मनमानी नहीं

PM Modi Warning: पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के पूर्णिया दौरे पर थे. यहां से उन्होंने बिहार को लगभग 40 हजार करोड़ की सौगात दी. अपने भाषण में उन्होंने बिहार में हो रहे विकास के काम गिनाए और विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला.

PM Modi Warning: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के पूर्णिया जिले में विपक्ष और घुसपैठियों को खुली चेतावनी दी. उन्होंने कहा, “सीमांचल और पूर्वी भारत में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी के कारण कितना बड़ा संकट खड़ा हो चुका है. बिहार, बंगाल, असम कई राज्‍यों के लोग अपनी बहनों बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. इसलिए भी मैंने डेमोग्रामी मिशन की घोषणा की है, लेकिन वोट बैंक का स्‍वार्थ देखिए कांग्रेस, आरजेडी और उसके ईको सिस्‍टम के लोग घुसपैठियों की वकालत करने में जुटे हैं. उन्‍हें बचाने में लगे हैं और बेशर्मी के साथ विदेश से आए घुसपैठियों के लिए यह नारे लगा रहे हैं. यात्राएं निकाल रहे हैं.”

किसी बाहर वाले की मनमानी नहीं चलेगी

पीएम मोदी ने आगे कहा, “देश में जो भी घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही होगा. घुसपैठ पर ताला लगाना एनडीए की पक्की जिम्मेदारी है. जो इन लोगों को बचाने में जुटे है, उन्हें बता दूं कि भारत में भारत का कानून चलेगा. घुसपैठियों की मनमानी नहीं.”

देरी से आने के लिए मांगी माफी

पीएम मोदी ने देरी से पूर्णिया पहुंचने पर जनता से क्षमा मांगी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कार्यक्रम थोड़ा लंबा चल गया. इस वजह से आने में देरी हो गई. इसके बावजूद आपलोग इतनी बड़ी संख्या में आये हैं. देरी से आने के लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं.

इस इलाके के विकास पर फोकस

पीएम मोदी ने पूर्णिया में कहा, “देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है और बिहार के विकास के लिए पूर्णिया और सीमांचल का विकास जरुरी है. राजद और कांग्रेस की सरकारों के कुशासन का बहुत बड़ा नुकसान इसी क्षेत्र को उठाना पड़ा है. लेकिन, अब एनडीए सरकार स्थिति बदल रही है. अब ये क्षेत्र विकास के फोकस में है.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बीड़ी से तुलना पर कांग्रेस को घेरा

पीएम ने अपने भाषण में कहा, “अभी आपने देखा होगा कि आरजेडी की सहयोगी कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर बिहार की तुलना बीड़ी से कर रही है. इन लोगों को बिहार से इतनी नफरत है. इन लोगों ने घोटाले और भ्रष्टाचार करके बिहार की साख को बहुत नुकसान पहुंचाया.”

इसे भी पढ़ें: RJD MLA ने JDU नेत्री को दी हत्या की धमकी, FIR दर्ज, 4 करोड़ की जमीन पर दबंगई का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >