Purnea Airport पर उतर सकता है हर तरह का विमान, अगले इतने वर्षों के लिए किया गया है डिजाइन, जानें खासियत

Purnea Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को पूर्णिया से बिहार को 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात दी. इस दौरान वे पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन, नई रेल सेवाओं की शुरुआत और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

Purnea Airport: इंतजार की घड़ी खत्म होने गई है. सीमांचल के लोग पिछले एक दशक जिस पल का इंतजार कर रहे थे वह खत्म हो गया है. सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने जैसे ही पूर्णिया एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया इसके साथ ही पूर्णिया हवाई मानचित्र से जुड़ गया. बिहार में पटना, गया और दरभंगा के बाद पूर्णिया चौथा एयरपोर्ट होगा जहां अहमदाबाद और कोलकाता के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होगी.

पूर्णिया एयरपोर्ट के बाहर की तस्वीर

2 करोड़ लोगों को होगा सीधा फायदा

पूर्णिया से हवाई सेवा की शुरुआत होने पर पूर्णिया के साथ-साथ कोसी, भागलपुर, पश्चिम बंगाल और नेपाल के करीब दो करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि के क्षेत्र में नई संभावनाएं और तरक्की का रास्ता खुलेगा. लंबे इंतजार के बाद अब पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो गई है. आने वाले दिनों में यह एयरपोर्ट बिहार के विकास में अहम रोल निभाएगा.

उड़ानें शुरू

इंडिगो एयरलाइन पूर्णिया से पहली व्यावसायिक उड़ानें शुरू करेगी. यह एयरलाइन कोलकाता के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ानें संचालित करेगी. इसके लिए एटीआर विमानों का उपयोग किया जाएगा. फ्लाइट नंबर 6E7924 कोलकाता से दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:40 बजे पूर्णिया पहुंचेगी. वापसी की उड़ान 6E7925 पूर्णिया से दोपहर 2:30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 3:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या है खासियत

पूर्णिया एयरपोर्ट का वायु सेना का पुराना रनवे बिहार के सबसे बड़े रनवे वाले एयरपोर्ट में से एक है. यहां हर तरह का विमान उतर सकता है. पूर्णिया एयरपोर्ट का विस्तार 67.18 एकड़ जमीन में होगा. पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण के लिए एएआइ के साथ एमओयू 2023 में हुआ था. इस डिजाइन अगले 30 से 40 वर्षों के फुटफॉल को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है.

इसे भी पढ़ें: RJD MLA ने JDU नेत्री को दी हत्या की धमकी, FIR दर्ज, 4 करोड़ की जमीन पर दबंगई का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >