इंतजार की घड़ी खत्म, पीएम मोदी कल पूर्णिया एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, देंगे लगभग 35000 करोड़ की सौगात

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया से बिहार को 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात देंगे. इस दौरान वे पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन, नई रेल सेवाओं की शुरुआत और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. यह दौरा सीमांचल के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है.

PM Modi Bihar Visit: इंतजार की घड़ी अब खत्म होने वाली है. पिछले एक दशक से सीमांचलवासियों ने जो सपने बुने थे, वह कल पूरा होने जा रहा है. सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्णिया एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन के उद्घाटन के साथ ही पूर्णिया हवाई मानचित्र से जुड़ जायेगा. बिहार में पटना, गया और दरभंगा के बाद पूर्णिया चौथा एयरपोर्ट होगा जहां अहमदाबाद और कोलकाता के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो जायेगी.

एयरपोर्ट को पूर्णिया समेत पूरे कोशी और सीमांचल के लिए बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है. एयरपोर्ट शुरू होने से न केवल पूर्णिया बल्कि बंगाल, बांग्लादेश व नेपाल की सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ देश के महानगरों से कनेक्टेविटी बढ़ेगी बल्कि इन क्षेत्रोन में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नये द्वार खुलेंगे. अब तक यहां के लोगों को हवाई यात्रा के लिए बागडोगरा, दरभंगा या पटना पर निर्भर रहना पड़ता था. पूर्णिया एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा होगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

करीब 2 करोड़ लोगों को होगा सीधा फायदा

पूर्णिया से हवाई सेवा शुरू होने पर पूर्णिया कोसी और भागलपुर प्रमंडल के अलावा बंगाल और नेपाल के करीब 2 करोड़ लोगों को इसका सीधा फायदा होगा. साथ ही शिक्षा स्वास्थ्य व्यवसाय और कृषि क्षेत्र में काफी उन्नति होगी. पूर्णिया एयरपोर्ट के शुरू होने से पूर्णिया, कोसी प्रमंडल समेत भागलपुर प्रमंडल के अलावा पश्चिम बंगाल और नेपाल के करोड़ों लोगों को फायदा मिलेगा. यहां का आखिर खत्म हुआ इंतजार, आज से भरेगा पूर्णिया हवाई उड़ान एयरपोर्ट कई मायनों मे बिहार का खास एयरपोर्ट होगा.

टर्मिनल की तस्वीर

इंडिगो की कोलकाता के लिए सीधी उड़ान

इंडिगो एयरलाइन पूर्णिया से पहली व्यावसायिक उड़ानें शुरू करेगी. यह एयरलाइन कोलकाता के लिए सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) उड़ानें संचालित करेगी. इसके लिए एटीआर विमानों का उपयोग किया जाएगा. फ्लाइट नंबर 6E7924 कोलकाता से दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:40 बजे पूर्णिया पहुंचेगी. वापसी की उड़ान 6E7925 पूर्णिया से दोपहर 2:30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 3:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

अहमदाबाद के लिए स्टार एयर देगी सर्विस

इंडिगो के अलावा, स्टार एयर भी 15 सितंबर से अहमदाबाद और पूर्णिया के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ानें शुरू करेगी. यह कदम यात्रियों को गुजरात जैसे प्रमुख औद्योगिक शहर से सीधे जुड़ने का अवसर देगा. स्टार एयर की यह सेवा पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए अहमदाबाद तक सीधी पहुंच प्रदान करेगी, जिससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: NDA Seat Sharing: जीतन राम मांझी का बड़ा ऐलान, बोले- ऐसा नहीं हुआ तो अकेले 100 सीटों पर लड़ेंगे

पूर्णिया एयरपोर्ट की खासियत

  • पूर्णिया एयरपोर्ट का वायु सेना का पुराना रनवे बिहार का सबसे बड़ा रनवे है
  • 2800 मीटर लंबा यानी 9000 फिट, यहां हर तरह का विमान उतर सकता है.
  • 67.18 एकड़ जमीन अधिकृत की गयी है पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए
  • 2023 में हुआ था पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण के लिए एएआइ के साथ एमओयू
  • 30 से 40 वर्षों के फुटफॉल को ध्यान में रख कर किया गया है डिजाइन तैयार

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पीएम मोदी इन योजनाओं की देंगे सौगात

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया में करीब 36,000 करोड़ (35,461 करोड़) की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.
  • कृषि एवं मखाना से जुड़ी योजना राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना करेंगे.
  • प्रधानमंत्री 34 करोड़ की लागत से निर्मित पूर्णिया हवाई अड्डे के न्यू सिविल एन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे.
  • भागलपुर में 25,000 करोड़ रुपये की अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना तथा 2,680 करोड़ रुपये की कोसी-मेची अंतर-राज्यीय नदी परियोजना का शिलान्यास करेंगे.
  • प्रधानमंत्री 2,170 करोड़ रुपये की बिक्रमशिला-कटारिया रेल लाइन की आधारशिला रखेंगे तथा 4,410 करोड़ की लागत वाली अररिया-गलगलिया रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे.
  • प्रधानमंत्री मोदी अररिया-गलगलिया (ठाकुरगंज) खंड पर चलने वाली ट्रेन के अलावा जोगबनी और दानापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
  • प्रधानमंत्री सहरसा और छेहरटा (अमृतसर) तथा जोगबनी और इरोड के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे.
  • प्रधानमंत्री पूर्णिया में 64 करोड़ की लागत से स्थापित अत्याधुनिक सेक्स सॉर्टेड सीमेन सुविधा का उद्घाटन करेंगे.
  • प्रधानमंत्री पीएमएवाई के तहत 603 करोड़ की लागत से बने 40,920 लाभार्थियों का गृहप्रवेश कराएंगे, जिसके जरिए इन लोगों के आवास का सपना पूरा हो सकेगा.
  • पीएम मोदी महिला सशक्तीकरण/ग्रामीण विकास योजना के तहत प्रधानमंत्री डे- एनआरएलएम के तहत महिलाओं के फेडरेशनों को 500 करोड़ का सामुदायिक निवेश कोष भी वितरित करेंगे.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: 20 सितंबर के बाद भी बिहार भूमि वेबसाइट से ऑनलाइन होगा कागजात में सुधार, आया लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >