Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश से कर दी बड़ी मांग! सम्राट, अशोक और मंगल दें सफाई नहीं तो...

Bihar Election 2025: जन सुराज अभियान के नेता प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार को घेरा है. उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी और मंगल पांडेय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि ये सफाई नहीं देते तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए.

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि यदि उनके गंभीर आरोपों पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी और मंगल पांडेय सफाई नहीं देते हैं तो उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए.

मंत्री और अफसर लूटने में लगे हुए हैं

प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार व्यक्तिगत रूप से भले ही ईमानदार हों, लेकिन अब उनकी शारीरिक और मानसिक थकान का फायदा उठाकर उनके इर्द-गिर्द बैठे मंत्री और अफसर लूट में लगे हुए हैं. उन्होंने चुनौती दी कि नीतीश उसी पैमाने पर काम करें, जैसा तेजस्वी यादव के मामले में किया था. पीके ने कहा, “नीतीश ने तेजस्वी पर आरोप लगने पर कहा था कि या तो सफाई दो या हम गठबंधन छोड़ देंगे. यही नियम सम्राट, अशोक और मंगल पांडेय पर भी लागू होना चाहिए.”

प्रशांत किशोर ने इन नेताओं पर लगाए आरोप

  • सम्राट चौधरी पर आरोप: हत्या के केस में नाबालिग बताकर जेल से बचने और मैट्रिक पास किए बिना डी लिट की डिग्री हासिल करने का दावा.
  • मंगल पांडेय पर आरोप: कोरोना काल में दिल्ली में घर खरीदने के लिए पिता के जरिए 25 लाख का कर्ज लेने के बावजूद पत्नी के खाते में 2.12 करोड़ रुपये जमा होना.
  • अशोक चौधरी पर आरोप: महज दो साल में 200 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति जोड़ने और बेटी शांभवी चौधरी की सगाई से शादी के बीच पटना में 38 करोड़ की पांच जमीन खरीदने का आरोप.
  • दिलीप और संजय जायसवाल पर आरोप: अलग-अलग वित्तीय गड़बड़ियों और साजिशों का जिक्र.

मंत्री सफाई नहीं देंगे तो नीतीश बर्खास्त करें

पीके ने साफ किया कि यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी नहीं है, बल्कि दस्तावेजों के साथ किए गए आरोप हैं. उन्होंने दोहराया कि अगर मंत्री सफाई नहीं देंगे तो नीतीश कुमार की नैतिक जिम्मेदारी होगी कि वे उन्हें बर्खास्त करें. इस बयान ने बिहार की राजनीति में गरमी बढ़ा दी है.

Also Read: INSIDE STORY: संजय यादव पर लालू परिवार का विवाद गहराया, तेजस्वी की धमकी के बाद नाराज रोहिणी सिंगापुर लौटीं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >