PM Modi बिहार को देंगे बड़ी सौगात, दो नई ट्रेनें, वंदे भारत डिपो और रेल परियोजनाओं का मिलेगा तोहफा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार दौरे पर मोतिहारी से कई रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे. इसमें दो अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत, वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो का शिलान्यास और बुनियादी ढांचे का विस्तार शामिल है. इस दौरे को लेकर जनसंपर्क अभियान और प्रचार रथ भी शुरू किए गए हैं.

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जुलाई को अपने बिहार दौरे पर राज्य को ट्रेनों और रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे. इनमें दो नई ट्रेनों का परिचालन आरंभ, दोहरीकरण परियोजना का शिलान्यास और इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास से जुड़ीं अन्य परियोजनाएं हैं. प्रधानमंत्री मोतिहारी से वर्चुअल माध्यम से पटना से नई दिल्ली और दरभंगा- लखनऊ अमृत भारत को हरी झंडी दिखाएंगे.

प्रधानमंत्री मोदी के दौरा को लेकर सांसद डा. संजय जायसवाल ने पीएम मोदी के कार्यक्रम का प्रचार करने के लिए रथ को रवाना किया. केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने स्थानीय बाजार में लोगों को मोतिहारी चलने का आमंत्रण दिया और बताया कि 18 जुलाई को प्रधानमंत्री चंपारण के विकास के लिए करोड़ों रुपए की सौगात देंगे.

दरभंगा- लखनऊ अमृत भारत में स्लीपर क्लास में आरक्षण होगा

इन दोनों ट्रेनों के किराया और समय सारणी पर अंतिम निर्णय बाकी है. दोनों ट्रेनों वातानुकूलित नहीं होगी लेकिन इन ट्रेनों में स्लीपर क्लास में आरक्षण होगा. इन ट्रेनों से गंतव्य तक पहुंचने में न्यूनतम 20 प्रतिशत समय की बचत हो सकेगी. गौरतलब है कि आने वाले दिनों में बिहार को तीन पैसेंजर ट्रेनों के अलावा कुल छह ट्रेनों का तोहफा मिलने वाला है.

वंदे भारत के रखरखाव स्थल का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री इस दिन पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स में 283 करोड़ की वंदे भारत के रखरखाव स्थल का शिलान्यास भी करेंगे. यहां वंदे भारत ट्रेनों के रोजाना रखरखाव के लिए अलग अलग प्रकार की पांच लाइनें बनाई जाएंगी. इसके निर्माण का टेंडर हो चुका है. इसके बनने से राजेन्द्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में ट्रेनों के रखरखाव का बोझ घटेगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जनसभा के प्रचार रथ को किया रवाना

पश्चिमी चंपारण के सांसद डा. संजय जायसवाल ने पीएम मोदी के कार्यक्रम का प्रचार करने के लिए रथ को रवाना किया. सांसद ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसी भी इलाके का दौरा विकास के लिए खास होता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को मोतिहारी आ रहे हैं. मोतिहारी का उनका यह दौरा चंपारण के विकास, बिहार के विकास और किसानों के विकास के लिए अभूतपूर्व साबित होगा. उनके दौरा से विकास की एक नई राह खुलेगी. ये सारे रथ चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर मोतिहारी में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित करेंगे. (रंजन कुमार)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >