Bihar Chunav 2025: बिहार में जारी वोटिंग के बीच प्रियंका गांधी का बड़ा दावा, बोलीं- अगर ऐसा हुआ तो NDA की हार तय

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को एक चुनावी सभा में बिहार की मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हुए तो बिहार की जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी और गरीबों, महिलाओं व युवाओं के हित में नई सरकार चुनेगी.

Bihar Chunav 2025: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कहा कि अगर बिहार विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए गए तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार उखाड़ फेंकी जाएगी. बिहार की मौजूदा सरकार युवाओं के लिए कोई काम नहीं कर रही है. पलायन के लिए लोग मजबूर हैं. उन्होंने यहां यह आरोप भी लगाया कि NDA सरकार के मन में बिहार के लोगों के प्रति कोई सम्मान नहीं है , जिन्होंने देश के विकास में बहुत योगदान दिया.

धर्म के नाम पर राजनीति करती है बीजेपी

प्रियंका गांधी ने कहा , “भाजपा नेता लोगों से धर्म के नाम पर राजग को वोट देने मांगते हैं , न कि विकास के लिए. अगर यह चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हुआ, तो बिहार के लोग इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और ऐसी सरकार को चुनेंगे जो गरीबों, महिलाओं और युवाओं के लिए काम करेगी.”

बीजेपी ने हरियाणा में की वोट चोरी

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में कथित वोट चोरी को लेकर बुधवार को किए गए खुलासे पर कहा , “भाजपा ने हरियाणा में पूरी सरकार चोरी कर ली. वहां 25 लाख फर्जी वोट पाए गए. ऐसी वोट चोरी से आपके अधिकार छीने जाते हैं. इससे वह संविधान कमजोर होता है, जिसके लिए महात्मा गांधी जी लड़े, मेरे परिवार के लोग शहीद हुए.”

प्रियंका गांधी ने जनता से कहा कि आप बिहार में एक ऐसी सरकार बनाइए, जो महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों के लिए काम करे, वोट चोरी न करे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

फोटो नापते हैं पीएम मोदी

कांग्रेस सांसद ने महागठबंधन के पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बयान पर कहा, “नरेन्द्र मोदी विपक्षी पार्टियों के पोस्टर में लोगों की फोटो नापते रहते हैं. वह देश के प्रधानमंत्री हैं, क्या उनके पास और कोई काम नहीं है? हम कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता हैं, जिनको महात्मा गांधी जी ने रास्ता दिखाया. महात्मा गांधी जी को ये रास्ता दिखाने वाले आपके पूर्वज थे. बिहार के लोगों को इस देश में अपनी भागीदारी समझनी पड़ेगी. आपको समझना पड़ेगा कि इस देश को बनाने वाले आपके पूर्वज हैं.”

इसे भी पढ़ें: ‘बिजली काट दी जा रही है…’, बिहार में जारी वोटिंग के बीच RJD ने लगाए गंभीर आरोप, ECI से की एक्शन की अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >