Lalu Family Controversy: पीएम मोदी की मां के समर्थन में लालू के लाल! अपने पिता की पार्टी के खिलाफ तेजप्रताप करेंगे आंदोलन

Bihar Politics: तेजप्रताप यादव ने पीएम मोदी की मां को गाली देने की घटना पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि दोषियों पर सिर्फ FIR नहीं, बल्कि जेल की सजा होनी चाहिए. महुआ विधायक मुकेश रोशन पर निशाना साधते हुए तेजप्रताप ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी पार्टी महुआ में आंदोलन करेगी.

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव पीएम मोदी के समर्थन में उतर आए हैं. दरअसल, मामला यह था कि तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी थी. जिसके बाद अब तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप ‘मां’ के साथ खड़े हो गए हैं. उन्होंने ऐलान कर दिया है कि यदि गाली देने वाले को जेल नहीं भेजा गया तो महुआ में आंदोलन करेंगे.

मां को गाली देने वालों को जेल भेजना चाहिए

पटना में मीडिया से बात करते हुए तेजप्रताप यादव ने घटना की कड़ी निंदा की और साफ शब्दों में कहा कि जिन लोगों ने “मां” जैसे पवित्र शब्द का अपमान किया है, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने मां पर उंगली उठाने और गाली देने का काम किया है, उनके ऊपर सिर्फ FIR ही नहीं, बल्कि उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए. मैं बिहार और केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि इस मामले में दोषियों को बिना देरी के सलाखों के पीछे भेजा जाए.”

तेजप्रताप ने मुकेश रोशन पर भी साधा निशाना

तेजप्रताप ने महुआ के आरजेडी विधायक मुकेश रोशन पर भी निशाना साधा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपी को जेल नहीं भेजा गया तो उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल महुआ में आंदोलन खड़ा करेगी. तेजप्रताप के इस बयान ने साफ कर दिया है कि यह विवाद अब राजद परिवार के भीतर भी अलग-अलग रुख पैदा कर रहा है.

सम्राट ने लालू परिवार को दी चेतावनी

इधर, बीजेपी और एनडीए इस मामले को लेकर पहले से हमलावर हैं. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की मौजूदगी में पीएम की मां को गाली देना लोकतंत्र का घोर अपमान है और इसके लिए लालू परिवार को माफी मांगनी चाहिए.

वैशाली में पीएम की मां को दी गई गाली

गौरतलब है कि शनिवार रात वैशाली के महुआ में तेजस्वी यादव की सभा के दौरान कुछ समर्थकों ने बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी शुरू की. इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी की मां को लेकर अपशब्द कहे गए, लेकिन तेजस्वी अपना भाषण देते रहे. घटना का वीडियो सामने आने के बाद विवाद गहराता गया.

मामले में बीजेपी नेता कृष्ण सिंह कल्लू ने गांधी मैदान थाने में तेजस्वी यादव और विधायक मुकेश रोशन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. अब इस विवाद में तेजप्रताप यादव की तीखी प्रतिक्रिया ने राजनीतिक पारा और चढ़ा दिया है.

Also Read: INSIDE STORY: संजय यादव पर लालू परिवार का विवाद गहराया, तेजस्वी की धमकी के बाद नाराज रोहिणी सिंगापुर लौटीं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >