Lalu Family Controversy: रोहिणी आचार्य का X अकाउंट हुआ अनलॉक, जानिए कौन सा पोस्ट हुआ गायब

Lalu Family Controversy: राजद के राज्यसभा सदस्य संजय यादव को लेकर तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई. उनके पोस्ट ने ट्रोलिंग को जन्म दिया, लेकिन तेजप्रताप यादव ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि रोहिणी का कृत्य सभी महिलाओं के लिए सम्माननीय है. उसके बाद उन्होंने अकाउंट प्राइवेट किया फिर एक दिन बाद पब्लिक कर लिया.

Lalu Family Controversy: संजय यादव को लेकर लालू परिवार के भीतर की नाराजगी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर दो पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी व्यक्त की. इसको लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी शुरू हो गई. जिसके बाद उन्होंने अपना X अकाउंट प्राइवेट कर लिया. अब रोहिणी का X अकाउंट पब्लिक हो गया है. लेकिन, उनके पिता और परिवार के प्रति भावनात्मक पोस्ट डिलिटेड है.

कैसे शुरू हुआ था विवाद?

रोहिणी ने पहले पोस्ट में प्रचार रथ को लेकर संजय यादव को निशाने पर लिया. लालू के करीबी पटना निवासी आलोक कुमार के फ़ेसबुक पोस्ट को उन्होंने शेयर किया. जिसमें लिखा गया था कि “फ्रंट सीट हमेशा शीर्ष नेतृत्व के लिए होती है, किसी को उसका अधिकार नहीं होना चाहिए. इस पोस्ट में संजय यादव की तस्वीर फ्रंट सीट पर बैठी दिखाई गई थी.

रोहिणी ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

रोहिणी आचार्य ने अपनी पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया कि उनकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है और वे केवल एक बेटी और बहन के कर्तव्य को निभा रही हैं. इसके पहले रोहिणी ने पिता लालू प्रसाद की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, “जो जान हथेली पर रखते हैं, बेखौफी-बेबाकी उनके लहू में बहती है.” उन्होंने अपने आत्म-सम्मान और जिम्मेदारी को प्रमुखता दी.

बहनों का अपमान करने वालों पर चलेगा कृष्ण का सुदर्शन

राजद सुप्रीमो के बड़े पुत्र और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी बहन रोहिणी का समर्थन किया. उन्होंने कहा, “एक महिला होने के नाते उन्होंने जो सराहनीय काम किया, वह किसी बेटी या मां के लिए भी पूजनीय है. हमारी बहनों का अपमान करने वालों पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा.”

Also Read: INSIDE STORY: संजय यादव पर लालू परिवार का विवाद गहराया, तेजस्वी की धमकी के बाद नाराज रोहिणी सिंगापुर लौटीं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >