Kesaria Vidhan Sabha: 2024 में फ्लोर टेस्ट से पहले कहां चली गई थी शालिनी मिश्रा, उपेंद्र कुशवाहा ने दिया था साथ

Kesaria Vidhan Sabha Chunav 2025 : बिहार में 12 फरवरी 2024 को फ्लोर टेस्ट होने वाला था. नीतीश कुमार के शक्ति परीक्षण से पहले ऐसी खबरें सामने आईं थी कि कुछ विधायक पार्टी की बैठक में नहीं आए. इसमें एक नाम केसरिया से विधायक शालिनी मिश्रा का भी था.

Kesaria Vidhan Sabha Chunav 2025 : 2024 में जब बिहार में जदयू ने राजद का साथ छोड़ बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया था तब केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा जेडीयू की बैठक से नदारद रही थीं. इसके बाद ऐसी अटकलें थीं कि वह पार्टी छोड़ सकती हैं. लेकिन बाद में इसको लेकर उनकी सफाई आई थी. शालिनी मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह विदेशी मेहमानों का आगवानी के लिए दिल्ली गई थीं. शालिनी ने यह भी कहा था कि पार्टी की बैठक को लेकर उन्हें कोई न्योता नहीं मिला था. शालिनी मिश्रा जेडीयू की बिहार इकाई की महासचिव हैं और केसरिया सीट से विधायक हैं.

मैं गायब नहीं थी- मिश्रा

शालिनी मिश्रा ने कहा था, “मैं गायब ही नहीं थी. मैं पार्टी नेतृत्व को बोलकर गई थी कि मैं दो दिनों के लिए दिल्ली गई थी. विदेशी मेहमान आए थे. उन्हें रिसीव करने गई थी. मेरे पास पार्टी की बैठक का न्योता भी नहीं आया था. क्योंकि सबको पता था कि मैं पटना में नहीं थी. यह सब अफवाह था. पार्टी के किसी भी बड़े नेता ने मुझसे नहीं पूछा कि मैं क्यों नहीं आई क्योंकि सबको पता था कि मैं पटना में नहीं थी.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

उपेंद्र कुशवाहा ने शालिनी को लेकर किया था यह दावा

शालिनी को लेकर ऐसी अटकलें तब चल रही थी तब आरएलजेडी चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने भी शालिनी मिश्रा को लेकर चल रही खबरों को अफवाह बताया था. कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा था, “आश्चर्य है! कैसे अफवाह व भ्रम फैलाये जाते हैं! सुर्ख़ियों में है खबर – जदयू विधायक गायब/मोबाइल बन्द! अरे भाई, खबरों में घसीटे जा रहे विधायकों में से एक श्रीमती शालिनी मिश्रा जी अभी मेरे साथ दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट में बैठी हैं. आखिर निजी व्यस्तता भी होती है सबकी.”

इसे भी पढ़ें: CM Nitish 11 जुलाई को भेजेंगे बढ़ी पेंशन की राशि, 1.11 करोड़ लोगों के खाते में आएगी तीन गुना राशि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >