तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन का मंत्र, योग शिविर में बताये गए अष्टांग योग के लाभ

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को जमुई स्थित शक्ति योग केंद्र में स्वामी विवेकानंद योग संस्थान के तत्वावधान में नियमित योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया. योग शिक्षक राम बिलास शांडिल्य और शिवदानी प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग का अभ्यास किया और योग के महत्व को समझा.

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट:

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले जमुई में योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष योगाभ्यास शिविर आयोजित किया गया. योग शिक्षकों ने अष्टांग योग का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग को अपनाने का आह्वान किया.

21 जून को होगा सामूहिक योगाभ्यास

योग शिक्षक शिवदानी प्रसाद ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून की सुबह 6 बजे नगर क्षेत्र स्थित जय शगुन वाटिका में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है.

चिल्ड्रेन पार्क में भी होगा योग कार्यक्रम

सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से झाझा बस स्टैंड के समीप स्थित चिल्ड्रेन पार्क में भी सुबह 5:30 बजे सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है.

‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ है इस वर्ष की थीम

पर्यावरण भारती के संस्थापक और प्रशिक्षित योग शिक्षक राम बिलास शांडिल्य ने बताया कि वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है. उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का सशक्त माध्यम है.

योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

योग शिक्षक राम बिलास शांडिल्य ने कहा कि महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग आज भी मानव कल्याण का प्रभावी साधन है. नियमित योगाभ्यास तनाव को दूर करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने में मदद करता है. उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की.

इन लोगों ने लिया हिस्सा

योगाभ्यास शिविर में शिवम कुमार उपाध्याय, चंद्रकांत भगत, डॉ. सुरेश भगत, अंकित पंडित, प्रभु मोदी, रामचंद्र मोदी, राधेश्याम मोदी, मनोज कुमार साह, मनीष कुमार बर्णवाल, पवन कुमार बर्णवाल, मनोरंजन भालोटिया, विमल कुमार बर्णवाल, डॉ. गौरव कुमार साह और डॉ. दीपक कुमार मोदी सहित कई लोगों ने भाग लिया.

ALSO READ: अब जमीन खरीदना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाया सर्किल रेट,रजिस्ट्री पर करना होगा ज्यादा खर्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >