Election Express: चौपाल में गूंजा सवाल- 'महुआ की जनता कब देखेगी रेल लाइन...?' फैक्ट्री, स्टेडियम के मुद्दे पर भी खूब हुई बहस

Election Express: महुआ विधानसभा क्षेत्र में प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस के चौपाल में गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग जुटे और नेताओं से सीधा सवाल-जवाब किया. चौपाल में सड़क, बिजली, शिक्षा, रोजगार, विधि-व्यवस्था से लेकर रेलवे लाइन और खेल स्टेडियम तक के मुद्दे गूंजे.

Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस गुरुवार को समाजवादियों की गढ़ महुआ विधानसभा क्षेत्र पहुंची. जहां के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं और सुझाव को सुनते हुए चेहराकला प्रखंड के राजकीय ब्रह्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेहान पहुंची. जहां चौपाल लगाया गया. चौपाल में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने नेताओं से सवाल पूछे, जिसमें विधायक प्रतिनिधि के रूप में राजद के सरफराज अहमद, लोजपा के संजय सिंह, जनसुराज की पिंकी कुमारी विप्लवी व भाजपा के चन्देश्वर भारती ने जनता के विभिन्न सवालों का जवाब दिया.

लोजपा नेता ने महुआ में बिजली का उठाया मुद्दा

सभी जनप्रतिनिधियों में काफी देर तक बहस चली, जिसमें विधायक प्रतिनिधि ने सड़क, बिजली व पढ़ाई आदि के क्षेत्र में हुए विकास की जानकारी दी व विधि व्यवस्था को चुस्त करने की बातें कही. लोजपा नेता ने महुआ में 12 घंटे बिजली का मामला उठाते हुए कहा कि महुआ में मेडिकल कॉलेज डबल इंजन की सरकार ने दिया है. जन सुराज के नेता ने एक भी फैक्ट्री विधानसभा क्षेत्र में नहीं लगाने, घूसखोरी व सड़क निर्माण में हेराफेरी जैसे आरोप लगाये. रवि चंद्र राय सहित कई लाेगों ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की.

रेल और स्टेडियम का भी उठा मुद्दा

छात्र नजरुल हसन ने अपनी आपबीती सुनते हुए तेलंगाना में बिहारी छात्रों को एडमिशन नहीं लेने का सवाल उठाया. भारत भूषण ने बिहार की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया. रंजीत झा ने 36 पंचायत के विधानसभा में एक भी स्टेडियम नहीं रहने का मुद्दा उठाया. साथ ही रेलवे लाइन के बारे में सवाल किया कि महुआ की जनता कब रेलवे लाइन देखेगी.

Also Read: Election Express: ‘बिना पैसे के सनहा-दाखिल खारिज नहीं होता…’, बाजपट्टी में विधायक ने स्वीकारा भ्रष्टाचार, जनता ने जताई नाराजगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >