Election Express: अतरी चौपाल में नेताओं के बीच गरमा-गरम बहस, लोगों ने कई मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों को घेरा

Atari Assembly Election Express: प्रभात खबर का इलेक्शन एक्सप्रेस शुक्रवार को गया जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र पहुंची. जहां चौपाल के मंच पर संभावित प्रत्याशियों और जनप्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली. जनता ने डिग्री कॉलेज, फूड प्रोसेसिंग प्लांट, पइन की सफाई, भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे मुद्दों पर सवालों की झड़ी लगाई.

Atari Assembly Election Express: प्रभात खबर का इलेक्शन एक्सप्रेस शुक्रवार को गया जिले अतरी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची. यहां चार जगहों पर चौराहे पर चर्चा के बाद जज्बा पैलेस खिजरसराय में चौपाल का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में संभावित प्रत्याशियों और जनप्रतिनिधियों के बीच जमकर बहस हुई. कई बार तो मंच पर ही सभी नेता एक दूसरे से भिड़ गए. करीब एक घंटे तक चले इस चौपाल कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के सामने बैठी जनता ने सवालों की झड़ी लगा दी.

अतरी विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रमुख मुद्दे

  1. अतरी, मोहड़ा व खिजरसराय में डिग्री व पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग.
  2. विधानसभा क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाये जाने की उठी मांग.
  3. क्षेत्र की 10 पइन को जल संग्रह लायक बनाने की जरूरत.
  4. जमीन के कागजात सही कराने के नाम पर अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार का मुद्दा.
  5. बेहतर सरकारी अस्पताल खोलने की मांग.

अतरी विधानसभा के चौपाल में कौन-कौन आए?

  • पूर्व विधान पार्षद जदयू के वरिष्ठ नेता संजीव श्याम सिंह
  • जिला पर्षद के उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव
  • लोजपा-आर के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह की प्रतिनिधि रीता गहलोत
  • राजद के जिला महासचिव रौशन यादव
  • अजय कुशवाहा के प्रतिनिधि श्रवण कुशवाहा
  • भाजपा नेता धर्मेंद्र यादव के प्रतिनिधि विजय सिंह मौजूद थे.

फूड प्रोसेसिंग प्लांट पर क्या बोलीं रीता गहलोत?

अतरी विधानसभा क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के सवाल पर लोजपा-आर के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह की प्रतिनिधि रीता गहलोत ने बताया कि अब तक बिहार में सात जगहों पर फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का काम अंतिम चरण में है या पूरा कर लिया गया है. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री व लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि अतरी में जल्द ही इस पर काम शुरू किया जायेगा.

पइन और डिग्री कॉलेज का उठा मुद्दा?

उधर, अतरी विधानसभा क्षेत्र के खिजरसराय, मोहड़ा व अतरी प्रखंड क्षेत्र में डिग्री कॉलेज व पॉलिटेक्निक कॉलेज खोले जाने की मांग पर पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह व जिला पर्षद के उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव ने कहा कि फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनी व अतरी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के उम्मीदवार को जीत मिली, तो डिग्री कॉलेजों की मांग भी पूरी होगी. इसी के साथ यहां की करीब 10 ऐसे पइन हैं, जिन पर अतिक्रमण हो चुका है, सफाई नहीं होने की स्थिति में उनमें पानी नहीं आता, इसकी वजह से सैकड़ों एकड़ भूमि सिंचित नहीं हो पाती.

इस पर संजीव श्याम सिंह व भाजपा नेता धर्मेंद्र यादव के प्रतिनिधि विजय सिंह और डॉ शीतल प्रसाद यादव ने कहा कि सभी पइन की सफाई लघु सिंचाई विभाग द्वारा कराये जाने को लेकर प्राक्कलन बन गया है. जल्दी ही इस पर काम लगेगा.

Also Read: वजीरगंज चौपाल में नेताओं की भिड़ंत, रोजगार और विकास के मुद्दों पर खूब गरजे लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >