Election Express: सहरसा को मिला अब तक केवल आश्वासन, चौपाल में हर मुद्दे पर जनता ने नेताओं को घेरा

Election Express: सहरसा विधानसभा क्षेत्र में प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस की चौपाल में जनता ने सड़क, जलजमाव, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली जैसे मुद्दे जोर-शोर से उठाए. सत्ता और विपक्ष के नेताओं के बीच तीखी बहस हुई तो वहीं लोगों ने अफसरशाही व बिचौलिया तंत्र पर भी सवाल खड़े किए. विधायक डॉ आलोक रंजन ने समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया.

Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस की टीम रविवार को सहरसा विधानसभा क्षेत्र में पहुंची. जिला परिषद स्थित पूजा रिसॉर्ट प्रांगण में आयोजित चौपाल में विभिन्न दलों के प्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी व आम जनता ने शिरकत की. सहरसा विधायक व पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन, राजद प्रदेश महासचिव धीरेंद्र यादव, सीपीआइ नेता ओम प्रकाश नारायण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा और जनसुराज के जिलाध्यक्ष नवलकिशोर सिंह जनता के सवालों के जवाब दिये.

सड़क, जलजमाव और भ्रष्टाचार का उठा मुद्दा

चौपाल में लोगों ने बंगाली बाजार ओवरब्रिज के अलावा सड़क, जलजमाव, बेरोजगारी और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार को प्रमुख समस्या बताया. इस दौरान जनता ने सहरसा की चिर परिचित मांग बंगाली बाजार ओवरब्रिज के अलावा सड़क, जलजमाव, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, सदर अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था का मुद्दा उठाया.

सत्ता व विपक्ष के नेताओं के बीच होती रही तीखी बहस

चौपाल में मंच पर मौजूद सत्ता व विपक्ष के नेताओं के बीच तीखी बहस हुई. इसमें ड्रेनेज सिस्टम के नाम पर करोड़ों रुपये की लूट का आरोप, मत्स्यगंधा में ग्लास ब्रिज की घोषणा, सहरसा के लोगों का अन्य प्रदेशों में पलायन और बैजनाथपुर पेपर मिल की जमीन की बिक्री किये जाने का मुद्दा शामिल रहा.

सभी कार्यालयों में अफसरशाही व बिचौलिया तंत्र हावी

लोगों ने कहा कि सभी कार्यालयों में अफसरशाही व बिचौलिया तंत्र हावी है. सदर अस्पताल में कुव्यवस्था से वहां पहुंचनेवाले मरीजों का सही उपचार नहीं हो पा रहा है. बिचौलियों की मदद से मरीजों को निजी नर्सिंग होम भेज कर इलाज के नाम पर लूटा जा रहा है. नगर निगम बनने के बावजूद सहरसा के हर वार्ड में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है.

विधायक ने क्या कहा?

जनता व विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए विधायक डॉ आलोक रंजन ने कहा कि 2020 में संकल्प पत्र के माध्यम से जो भी घोषणाएं की गयीं, उन सारी योजनाएं की स्वीकृति मिल चुकी है. बंगाली बाजार ओवरब्रिज का शिलान्यास नहीं, अब कार्य का शुभारंभ होगा. ड्रेनेज को लेकर टेंडर हो चुका है. शीघ्र ही लोगों को इस समस्या से मुक्ति मिलेगी.

Also Read: Bihar Election से पहले NDA में सीट बंटवारे की जंग! BJP-JDU बराबरी पर अड़े, Chirag Paswan की डिमांड पर संकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >