चिराग का खेल खराब करेंगे चाचा पारस, कर दिया ऐलान, लोजपा (रा) के खिलाफ हर सीट पर उतारेंगे उम्मीदवार

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरएलजेपी ने एलान किया है कि जहां-जहां चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रा) उम्मीदवार उतारेगी, वहां वह भी मैदान में उतरेगी. इससे बिहार में चाचा-भतीजे की सीधी सियासी जंग देखने को मिलेगी.

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा है कि उनकी पार्टी चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के हर मुकाबले में मैदान में उतरेगी. उन्होंने कहा कि जहां-जहां चिराग पासवान उम्मीदवार देंगे वहां आरएलजेपी भी अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी. इससे बिहार की राजनीति में चाचा-भतीजे की सीधी जंग देखने को मिलेगी. श्रवण अग्रवाल ने बताया कि RLJP की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में इस फैसले पर औपचारिक मुहर लग चुकी है. उन्होंने इसे 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट को 0 प्रतिशत में बदलने के मिशन की रणनीति बताया.

महागठबंधन से नाराजगी की वजह

महागठबंधन से जुड़ने को लेकर श्रवण अग्रवाल ने नाराजगी जताई और कहा कि अब तक किसी भी बैठक में आरएलजेपी को आमंत्रित नहीं किया गया है. हम किसी के बाराती नहीं हैं. हमारे पास 243 सीटों पर मजबूत संगठन और योग्य उम्मीदवार हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है. लेकिन अगर गठबंधन में बात नहीं बनी तो आरएलजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी.

एनडीए पर निशाना साधते हुए श्रवण ने कहा कि पांच पांडवों के बीच महाभारत चल रही है. जीतन राम मांझी के बयान लगातार बदल रहे हैं, जिससे गठबंधन में असहज स्थिति बनी हुई है. चिराग पासवान मानने को तैयार नहीं हैं. उपेंद्र कुशवाहा भी सम्मानजनक सीटों की मांग कर रहे हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किसी एक छाए में नहीं चलेगी पार्टी

रालोजपा नेता ने महागठबंधन में शामिल दलों से कहा कि सीट बंटवारे पर जल्द निर्णय लिया जाए, क्योंकि नामांकन प्रक्रिया अब शुरू होने वाली है. उन्होंने यह भी कहा कि आरएलजेपी एक स्वतंत्र राजनीतिक दल है जो किसी दूसरे पार्टी की छाया में नहीं चलेगी.

चिराग पासवान और पारस परिवार के बीच का विवाद भी अब और गहराता दिख रहा है. इससे बिहार की सियासी तस्वीर और दिलचस्प होती जा रही है. एक ओर महागठबंधन में सीटों को लेकर असमंजस है, तो दूसरी तरफ एनडीए में भी आपसी खींचतान खुलकर सामने आ रही है.

इसे भी पढ़ें: ऐसा हो सकता है महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला, पिछले बार से कम सीटों पर लड़ेगी राजद और कांग्रेस कांग्रेस, फायदे में VIP

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >