चिराग पासवान ने NDA के सामने रख दी नई शर्त, कहा- मैं लोकसभा की तरह ही विधानसभा चुनाव में भी सीट चाहूंगा

NDA Seat Sharing: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी शर्त रख दी है. उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा की तरह ही विधानसभा में वैसी सीटों को लेना चाहूंगा जिस पर शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट दूं.

NDA Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दोनों गठबंधन के बीच खींचतान जारी है. एक तरफ कांग्रेस, वीआईपी और वामदल राजद से ज्यादा सीटों की मांग कर रही है तो दूसरी तरफ जदयू और बीजेपी से हम, लोजपा और रालोमो भी सम्मानजनक सीट देने की बात कह रही है. इसी बीच लोजपा (रा) के चीफ चिराग पासवान ने सीट शेयरिंग पर गठबंधन के सामने बड़ी शर्त रख दी है.

सीटों की संख्या मायने नहीं रखती

चिराग पासवान ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में कहा कि उनके जेहन में भी सीटों की संख्या है. सभी पार्टी के समर्थक और नेता ज्यादा सीट चाहते हैं. सीटों की संख्या से अधिक क्वालिटी मायने रखेगी.

चिराग पासवान ने आगे कहा, “मैं लोकसभा की तरह ही विधानसभा में वैसी सीटों को लेना चाहूंगा जिस पर शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट दूं. लोकसभा में 100 परसेंट था. विधानसभा में भी 100 परसेंट रखना चाहता हूं. मेरे लिए दो सीटें कम-ज्यादा मायने नहीं रखतीं, लेकिन मेरे लिए वो सीटें मायने रखती हैं जो मैं शत प्रतिशत जीत कर गठबंधन को दे सकूं. मुझे लगता है इसी आधार पर सीटों का बंटवारा होना भी चाहिए.”

लोकसभा चुनाव का क्यों करते हैं जिक्र

चिराग लगभग हर मंच से लोकसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हैं. वो अपने गठबंधन के साथ दलों को याद दिलाते हैं कि उनका स्ट्राइक रेट बिहार में सबसे बेहतर था. चिराग की पार्टी को 2024 में 40 में से पांच सीटें मिली थीं. वे खुद तो जीते ही थे साथ ही अन्य चार सीटों पर उनके सारे उम्मीदवारों ने बड़ी जीत दर्ज की थी. यही वजह है कि चिराग अक्सर 100 परसेंट स्ट्राइक रेट का जिक्र करते हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या इस जीत का असर विधानसभा चुनाव में टिकट के बंटवारे में होगा?

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एनडीए में ऐसा हो सकता है सीट शेयरिंग का फार्मूला

बिहार में NDA के पांच दलों के बीच 243 सीटों का बंटवारा होगा. सभी दल की चाहत है कि अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़े. बीते गुरुवार को बिहार सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात भी हुई है. दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बात हुई.

इस दौरान जदयू और बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे. बीजेपी के तरफ से सम्राट चौधरी और संजय जायसवाल और जदयू के तरफ से संजय झा और विजय चौधरी थे. इस बीच एनडीए में सीट शेयरिंग का ताजा आंकड़ा निकलकर आया है. इसके मुताबिक बिहार में 243 में से JDU 102, बीजेपी- 101, एलजेपी (रा)- 28, हम- 7 और आरएलएम- 5 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं RJD नेता संजय यादव, क्रिकेट में तेजस्वी के साथ बनाना चाहते थे भविष्य, अब लालू परिवार के निशाने पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >