Chapra Vidhan Sabha Chunav Result: ”मुद्दा तब भी उठल बा, आगे भी उठी…जय बिहार!”, 7009 वोट से हार के बाद खेसारी के ट्वीट वायरल

Chapra Vidhan Sabha Chunav Result : छपरा विधानसभा सीट पर 7,009 वोटों से हार के बावजूद खेसारी लाल यादव का पोस्ट वायरल हो गया. एक्स पर लिखे उनके कविता-भरे पोस्ट में उन्होंने कहा कि जनता हमेशा सर्वोपरि है और मुद्दों की लड़ाई पहले भी थी, आगे भी जारी रहेगी—यही प्रतिबद्धता.

Chapra Vidhan Sabha Chunav Result: सारण जिले की चर्चित छपरा सीट से भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव चुनाव हार गए. वे इस बार राजद (RJD) के टिकट पर मैदान में उतरे थे. उनके सामने भाजपा (BJP) की उम्मीदवार छोटी कुमारी सबसे मज़बूत दावेदार रहीं. छपरा सीट पर राजद, भाजपा, जनसुराज समेत कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक बन गया.

हार के बाद खेसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा

“क्या हार में, क्या जीत में,
किंचित नहीं भयभीत मैं.
संघर्ष पथ पर जो मिला,
ये भी सही, वो भी सही.

जनता मेरे लिए तब भी सर्वोपरि थी, आज भी है और हमेशा रहेगी.
मुद्दा तब भी उठल बा, आगे भी उठी… जय बिहार!”

Also Read: Maithili Thakur Constituency Result: अलीनगर में मैथिली ठाकुर ने गाड़ा झंडा, तेजस्वी के कैंडिडेट की निकाली हवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >