Saran News : मांझी. नगर पंचायत के प्रसिद्ध रामघाट पर सरयू नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया. मृतक दाउदपुर थाना क्षेत्र के हारून अली का पुत्र आशिक अली बताया जाता है. घटना के बाद आसपास के सैकड़ों लोग जुट गये. इधर घटना की सूचना मिलते ही मांझी पुलिस के अलावा 112 तथा सीओ सौरभ अभिषेक घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये. सीओ ने स्थानीय गोताखोर से शव को खोजबीन शुरू की. करीब एक घंटे तक खोजबीन करने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने शव को काफी मशक्कत से शव को ढूंढ निकाला. शव को स्थानीय लोग तथा 112 की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार चार दोस्त घर से मांझी ब्लाक में काम बता कर निकले रहे. चारो ने मांझी पहुंच कर सरयू नदी में नहाने के लिए चले गए. नहाने के दौरान दो दोस्त डूबने लगे. इसी बीच मृतक अपने दोस्त को बचाने में डूब गया. नदी में डूबने की सूचना पाकर पहुंची मृतक की माता नजमा खातून की दहाड़ एवम चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. दोस्त के साथ नदी में नहाने पहुंचे एवम डूबने से बाल बाल बचे और अपने दोस्त को खोने वाले किशन कुमार गुप्ता, आदित्य सिंह एवम आर्यन सिंह भी बदहवास हो गये.
मांझी में सरयू नदी में डूबने से युवक की मौत, दोस्त को बचाने में गंवायी जान
नगर पंचायत के प्रसिद्ध रामघाट पर सरयू नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र निवासी हारून अली के पुत्र आशिक अली के रूप में हुई है. इस हादसे के बाद घाट पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

मांझी नगर पंचायत के रामघाट पर जुटी भीड़.