छपरा में विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप, दहेज में 10 लाख नकद और गहनों की मांग

Chhapra News: छपरा के दरियापुर स्थित धनौती सुल्तानपुर गांव में एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज में 10 लाख रुपये नकद और पांच लाख के गहनों की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा जिंदा जलाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ डेरनी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Chhapra News: (अंकित राज की रिपोर्ट) छपरा के दरियापुर प्रखंड अंतर्गत डेरनी थाना क्षेत्र के धनौती सुल्तानपुर गांव में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जिंदा जलाकर मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर डेरनी थाना में पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उसकी शादी 8 मई 2025 को प्रेम कुमार उर्फ प्रेम राम के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये के जेवर की मांग करने लगे. मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था.

जहर देकर मारने की भी हुई थी कोशिश

विवाहिता ने आरोप लगाया है कि इससे पहले भी ससुराल वालों ने उसे जहर देकर मारने का प्रयास किया था. हालांकि वह किसी तरह बच गई. इसके बावजूद ससुराल पक्ष का अत्याचार नहीं रुका और दहेज की मांग लगातार बढ़ती रही.

तेल छिड़क कर जलाने का आरोप, शोर मचाने पर बची जान

पीड़िता के अनुसार, जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल वालों ने उसके शरीर पर तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की. इस दौरान उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के जुटने से उसकी जान बच सकी.

पति, सास समेत छह लोग नामजद

डेरनी थाना में दर्ज प्राथमिकी में पति प्रेम कुमार उर्फ प्रेम राम, सास मनमतिया देवी, गोतनी बबिता देवी, भैंसुर प्रदीप राम, देवर पंकज राम सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया है.

पुलिस जांच में जुटी

मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद डेरनी थाना पुलिस आरोपों की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ALSO READ:

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >