Bihar Chunav 2025: कटेंगे कई विधायकों के पत्ते! सीएम हाउस में नीतीश के साथ हुई इन नेताओं की मैराथन बैठक

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान के बाद सीएम नीतीश ने जदयू की रणनीतिक बैठकों की शुरुआत कर दी है. मुख्यमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक में उम्मीदवार चयन, टिकट बंटवारे और सीटवार समीक्षा पर गहन चर्चा की गई.

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी हलचल तेज है. इसी कड़ी में सीएम नीतीश ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग पर जदयू की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई. जो लगभग 45 मिनट तक चली. जिसमें वरिष्ठ नेता और मंत्री संजय झा, विजय चौधरी समेत संगठन से जुड़े कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए. बैठक में टिकट बंटवारे, उम्मीदवार चयन और चुनावी रणनीति को लेकर गहन मंथन की गई.

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस बार उम्मीदवारों का चयन पूरी पारदर्शिता और ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट के आधार पर होगा. जिन विधायकों का प्रदर्शन कमजोर रहा है या जिनकी छवि विवादों में रही है, उनका टिकट इस बार कट सकता है. वहीं, पार्टी महिलाओं और युवाओं को अधिक अवसर देने की तैयारी में है.

उम्मीदवारों के नाम पर सीएम नीतीश लगाएंगे अंतिम मुहर

बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र की स्थिति का विस्तार से मूल्यांकन किया गया. जदयू ने अपनी परंपरागत सीटों के साथ-साथ संभावित नई सीटों पर भी तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया है, जिस पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगाएंगे. सूत्र बताते हैं कि सीटवार समीक्षा के दौरान एनडीए सहयोगी दलों के साथ तालमेल और सीट शेयरिंग पर भी चर्चा की गई.

विजय चौधरी और संजय झा को अहम जिम्मेदारी

विजय चौधरी और संजय झा को पूरी प्रक्रिया के समन्वय (Co-ordination) का जिम्मा सौंपा गया है. जहां विजय चौधरी उम्मीदवार चयन और रणनीति निर्माण के तकनीकी पहलुओं पर रिपोर्ट दे रहे हैं, वहीं संजय झा संगठनात्मक स्तर पर चुनावी तैयारी को गति दे रहे हैं.

सीएम नीतीश का परफॉर्मेंस और पब्लिक कनेक्शन पर फोकस

नीतीश कुमार ने नेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करें और विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब दें. मुख्यमंत्री का फोकस इस बार “परफॉर्मेंस और पब्लिक कनेक्शन” पर है, ताकि जनता में पार्टी की छवि मजबूत की जा सके.

Also Read: Pawan Singh-Jyoti Controversy: पवन सिंह के पोस्ट के बाद पत्नी ज्योति का खुला चैलेंज, बोलीं- जनता के सामने बैठिए और सच बताइए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >