बिहार बोर्ड टॉपर्स घोटाले का मास्टरमाइंड AIMIM में शामिल, इस विधानसभा सीट से बच्चा राय ने ठोकी दावेदारी

Bihar Election 2025: 2016 के बिहार बोर्ड टॉपर्स घोटाले के मास्टरमाइंड बच्चा राय अब AIMIM में शामिल होकर महुआ सीट से चुनाव लड़ने उतर चुके हैं. इस कदम से महुआ विधानसभा की चुनावी तस्वीर और गर्म हो गई है, जहां RJD और तेजप्रताप यादव भी मजबूत दावेदार हैं.

Bihar Election 2025: 2016 में बिहार बोर्ड की परीक्षा घोटाले में बदनाम हुए टॉपर और वीआर कॉलेज के सचिव-प्रिंसिपल अमित कुमार उर्फ बच्चा राय अब राजनीतिक मंच पर सक्रिय हो गए हैं. बच्चा राय ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) में शामिल होकर खुद को महुआ विधानसभा सीट से पार्टी का भावी उम्मीदवार घोषित कर दिया है. उन्होंने दावा किया है कि 6 अक्टूबर को महुआ में AIMIM की सभा होगी.

महुआ 2025 की हॉट सीट

महुआ विधानसभा सीट आगामी चुनाव में सबसे चर्चित सीट बन चुकी है. यहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सिटिंग विधायक मुकेश रोशन को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव चुनौती दे रहे हैं. अब AIMIM के बच्चा राय भी इस मुकाबले में कूद चुके हैं, जिससे चुनावी सरगर्मी और बढ़ गई है.

टॉपर्स घोटाले की कहानी

बच्चा राय वैशाली जिले के वीआर कॉलेज के सचिव और प्रिंसिपल थे. 2016 में इंटरमीडिएट परीक्षा में आर्ट्स टॉपर रुबी राय ने पॉलिटिकल साइंस को “प्रॉडिगल साइंस” कह दिया और अन्य सवालों के गलत जवाब दिए. इसी तरह साइंस टॉपर सौरभ श्रेष्ठ भी पानी के केमिकल फॉर्मूले तक नहीं बता पाए. इस घटना ने हंगामा खड़ा कर दिया और बोर्ड ने टॉपर्स का दोबारा टेस्ट कराया.

बच्चा राय का रोल और कानूनी कार्रवाई

बच्चा राय को मास्टरमाइंड माना गया. कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उन्हें जेल हुई और जमानत पर बाहर निकला. उनके घर और ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की और लगभग 2.75 करोड़ रुपये नकद बरामद किए. 2018 में बच्चा राय की करोड़ों की जमीन जब्त की गई और बाद में निर्माण कार्य को लेकर अलग एफआईआर दर्ज की गई. तत्कालीन बिहार बोर्ड के चेयरमैन लालकेश्वर प्रसाद और उनकी पत्नी उषा सिन्हा को भी गिरफ्तार किया गया था.

Also Read: Video: मोदी के सामने बिहार की महिला ने भोजपुरी में गजब बोला, PM मुस्कुराते हुए बोले- आप तो बहुत सुपरफास्ट बोलती हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >