Congress AI Video: कांग्रेस के AI वीडियो पर भड़कीं NDA की महिला नेत्री, राहुल- तेजस्वी को दी वोट से चोट देने की चेतावनी

Congress AI Video: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी से जुड़े एआई जेनरेटेड वीडियो को लेकर एनडीए की महिला नेताओं ने कांग्रेस और राजद पर जोरदार हमला बोला. भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), आरएलएम और हम पार्टी की महिला नेताओं ने प्रेस वार्ता में विपक्ष पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया.

Congress AI Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी से जुड़े एआइ जेनरेटेड वीडियो को लेकर बिहार एनडीए की महिला नेताओं ने कांग्रेस और राजद पर करारा हमला बोला है. यह वीडियो बिहार कांग्रेस के एक्स हैंडल से जारी किया गया. इसके विरोध में भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), आरएलएम और हम पार्टी की महिला नेताओं ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता कर कांग्रेस-राजद के शीर्ष नेतृत्व को कड़ी चेतावनी दी.

नेताओं ने ऐलान किया कि विपक्ष महिलाओं का अपमान कर अपने असली संस्कार और चरित्र को उजागर कर रहा है और इस अपराध का जवाब बिहार की महिलाएं वोट के जरिये देंगी.

पीएम मोदी की मां को मंच से गाली देते हैं विपक्ष के नेता

भाजपा की एमएलसी अनामिका सिंह पटेल ने कहा कि यह विषय न तो भाजपा का है और न ही केवल पीएम का, बल्कि यह एक दिवंगत आत्मा से जुड़ा मुद्दा है. पीएम मोदी की मां को मंच से गाली दी जाती है और खेद की जगह उल्टे आरोप लगाया जाता है कि चुनाव में दिवंगत आत्मा का इस्तेमाल किया जा रहा है.

अनामिका सिंह ने राजद को निशाने पर लेते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के घर में उनके भाई के कारण दो महिलाओं की जिंदगी बर्बाद हो गयी जबकि यह रोका जा सकता था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद नेताओं ने पीएम की माताजी का नहीं, बल्कि भारत की नारी और ममता का अपमान किया है. यह लड़ाई पीएम की नहीं, बल्कि बिहार और देश की महिलाएं खुद लड़ेंगी.

क्या बोलीं जदयू नेता

जदयू की नेता अनुप्रिया ने कहा कि विपक्ष राजनीति में अपनी निर्लज्जता की पराकाष्ठा पार कर चुका है और बिहार की राजनीति को पीएम मोदी की दिवंगत माताजी तक ले आया है, जो बेहद चिंता की बात है. अनुप्रिया ने कहा कि पितृपक्ष के समय कांग्रेस के अकाउंट से इस तरह का अपमानित पोस्ट करना और भी दुखद है, जबकि गया में देशभर से लोग अपने पुरखों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर रहे हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लोजपा (रा) ने भी बोला हमला

लोजपा (रा) की सोनम पासवान ने कहा कि एनडीए महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में जुटा है, जबकि विपक्ष का चरित्र महिलाओं को अपमानित करने वाला है. यह कोई पहली घटना नहीं है, पिछली बार चिराग पासवान की माता को भी अपमानित किया गया था.

हम पार्टी की स्मिता शर्मा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए बार-बार पीएम मोदी की दिवंगत माता को निशाना बनाया जा रहा है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा की अनिता कुशवाहा ने कहा कि एनडीए ने महिलाओं को सम्मान दिया है, जबकि कांग्रेस और राजद महिलाओं को अपमानित करने में लगे हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: 20 सितंबर के बाद भी बिहार भूमि वेबसाइट से ऑनलाइन होगा कागजात में सुधार, आया लेटेस्ट अपडेट

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 और 14 सितंबर को होगी भयंकर बारिश, दो जिलों में ऑरेंज और बाकी जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >