Bihar Elections 2025: महागठबंधन में इस दिन तक हो जायेगा सीट शेयरिंग पर फैसला, मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान

Bihar Elections: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया ने बताया है कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग NDA से पहले हो जायेगा. हमारे गठबंधन में सब ठीक चल रहा है और हम पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे. बिहार की जनता का कल्याण हो इसी एजेंडा के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं.

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 15 सितंबर तक सीट शेयरिंग पर अंतिम सहमति बन जाएगी और यह ऐलान एनडीए के ऐलान से पहले हो जायेगा. मुकेश सहनी ने कहा कि सीटों के बंटवारे की रूपरेखा लगभग तय हो चुकी है.

सीएम और डिप्टी सीएम फेस पर क्या बोले

मुकेश सहनी कई मौकों पर दावा कर चुके हैं कि तेजस्वी यादव अगर सीएम बनते है और डिप्टी सीएम की कुर्सी पर वो खुद बैठेंगे. गुरुवार को मुकेश सहनी ने कहा, “जल्द ही सबके सामने साफ हो जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा और डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी किसे मिलेगी. सीट बंटवारे की घोषणा के बाद हमारी यात्रा की शुरुआत होगी और इसके बाद हम पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे.”

सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति बनने पर दी बधाई

मुकेश सहनी ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, “उन्हें ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं. हम उम्मीद करते हैं कि देश का मौजूदा माहौल लोगों की अंतरात्मा को जगाएगा और सही दिशा में निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेगा.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार की जनता का भलाई करना ही महागठबंधन और VIP पार्टी का मकसद- मुकेश सहनी

राजद की ‘माई बहिन योजना’ को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए सहनी ने कहा, “हम पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं. सरकार बनने के बाद सभी योजनाओं को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ लागू किया जाएगा. यह हमारा कर्तव्य है.” उन्होंने कहा कि वीआईपी की यात्रा और चुनावी अभियान की शुरुआत सीट बंटवारे और रणनीति के फाइनल होने के बाद ही होगी.

सहनी ने कहा कि उनका असली मकसद बिहार की जनता की भलाई है और वे इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं चाहते. सभी सीटों की घोषणा के बाद उनका ध्यान प्रचार और जनता के बीच यात्रा पर होगा. उन्होंने भरोसा जताया कि इस पर जल्द ही अंतिम फैसला सामने आएगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस पोर्टल पर हर आवेदन की एंट्री अनिवार्य, ऑफलाइन प्रक्रिया खत्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >