बिहार चुनाव में 26 कुशवाहा उम्मीदवारों को मिली जीत, देखें पार्टी, विधानसभा और उनके नाम की पूरी लिस्ट

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव 2025 में कुशवाहा समाज की मजबूत राजनीतिक मौजूदगी साफ दिखी है. इस बार दोनों गठबंधनों से कुल 26 कुशवाहा विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं, जिनमें एनडीए के प्रमुख चेहरे सम्राट चौधरी भी शामिल हैं.

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत हुई है. 243 में से 202 सीटों पर कब्जा कर लिया. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 89 सीटों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. इसके अलावा, जदयू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 85 सीटें जीतीं. चिराग की पार्टी LJP (R) को 19 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 5 सीटें, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत हासिल की.

35 सीटों पर सिमट गया महागठबंधन

महागठबंधन इस बार बेहद कमजोर साबित हुआ है. केवल 35 सीटों पर सिमट गया. इसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को सिर्फ 25 सीटें मिलीं. कांग्रेस को भी 6 सीटों पर ही जीत मिली. दिलचस्प बात यह है कि इस चुनाव में दोनों गठबंधनों से कुशवाहा समाज के 26 विधायक चुने गए हैं. जिनमें एनडीए नेता सम्राट चौधरी भी शामिल हैं.

चुनाव में जीते कुशवाहा उम्मीदवारों की लिस्ट

क्रमांक विजयी उम्मीदवार विधानसभा का नाम
1सम्राट चौधरी (BJP)तारापुर
2 डॉक्टर सुनील कुमार (BJP)बिहारशरीफ
3 भगवान सिंह कुशवाहा (JDU) जगदीशपुर
4 रत्नेश कुशवाहा (BJP) पटना साहिब
5 निशा सिंह कुशवाहा (BJP)प्राणपुर
6 अजय कुमार कुशवाहा (JDU)मीनापुर
7 बिनीता मेहता (LJP (R))गोविंदपुर
8 अमरेंद्र कुमार कुशवाहा (RJD)गोह
9 आलोक मेहता (RJD)उजियारपुर
10 रामेश्वर महतो (RLM)बाजपट्टी
11 स्नेहलता कुशवाहा (RLM)सासाराम
12 उमेश कुशवाहा (JDU)महनार
13 जयंत राज (JDU) अमरपुर
14 अभिषेक आनंद (JDU) चेरिया बरियाऊपर
15 अश्वमेघ देवी (JDU)समस्तीपुर
16 निरंजन मेहता (JDU)बिहारीगंज
17 पप्पू वर्मा (JDU) कुर्था
18 अजय कुमार दांगी (RJD)टेकारी
19 सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा (INC)वाल्मीकिनगर
20 अजय कुशवाहा (CPI (M))विभूतिपुर
21 अरुण सिंह (CPI (ML)) काराकाट
22 सुधांशु शेखर (JDU) हरलाखी
23 रामसेवक सिंह (JDU) हथुआ
24 प्रमोद कुमार सिन्हा (BJP)रक्सौल
25 उपेन्द्र प्रसाद (BJP)गुरुआ
26 भीष्म सिंह कुशवाहा (JDU)जीरादेई(सिवान)
बिहार विधानसभा में चुनाव जीतकर सदन पहुंचने वाले कुशवाहा विधायक

Also Read: ‘मैं राजनीति और परिवार छोड़ रही हूं…’, RJD की करारी हार के बाद लालू की बेटी का चौंकाने वाला पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >