Bihar Election 2025: जहानाबाद में झड़प के बाद दो गिरफ्तार, बगहा समेत 4 जिलों में लोगों ने नहीं किया मतदान

Bihar Election 2025 Phase 2 voting: बिहार चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग जोर पकड़ चुकी है. सुबह 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जो पहले फेज से भी तेज है. हालांकि बगहा से लेकर रोहतास तक कई जगह वोट बहिष्कार हुआ और जहानाबाद में दो गुटों की भिड़ंत से तनाव बढ़ा.

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में मंगलवार को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी है. सुबह 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जो पहले चरण की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत अधिक है. मतदान की रफ्तार इस बार भी तेज दिख रही है, लेकिन कुछ जिलों में हालात पूरी तरह सामान्य नहीं रहे. जहानाबाद में दो गुटों में झड़प हो गई. वहीं बगहा, बांका, अररिया और रोहतास में लोगों ने वोट का बहिष्कार किया.

बगहा में 15 हजार मतदाताओं ने किया वोट का बहिष्कार

पश्चिम चंपारण के बगहा में करीब 15 हजार मतदाताओं ने पानी, सड़क और पुल की सुविधाओं की मांग को लेकर वोट का बहिष्कार कर दिया. गांव के लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद इलाके में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति नहीं बदली, इसलिए इस बार उन्होंने अपने तरीके से विरोध जताने का फैसला लिया.

बगहा के रामनगर मतदान केंद्र पर पसरा सन्नाटा

इसी तरह बांका, अररिया और रोहतास में भी स्थानीय मुद्दों और अधूरी मांगों को लेकर वोट बहिष्कार देखने को मिला. चुनावी माहौल के बीच इन जिलों का विरोध प्रशासन और राजनेताओं के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है.

जहानाबाद में झड़प, दो गिरफ्तार

जहानाबाद में मतदान के दौरान तनाव भी देखने को मिला. बूथ संख्या 220 पर दो राजनीतिक गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दो लोगों को हिरासत में लिया. मतदान को फिर सामान्य रूप से जारी कराया.

दूसरे चरण में 12 मंत्रियों के भी भाग्य का फैसला

दूसरे चरण में 12 मंत्री भी शामिल हैं. 3.70 करोड़ मतदाता आज उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला तय करेंगे. राज्य के 20 जिलों में बनाए गए 45,399 बूथों में से 4,109 को संवेदनशील घोषित किया गया है. इन बूथों पर मतदान का समय शाम 4 से 5 बजे तक सीमित रखा गया है, जबकि अन्य बूथों पर वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. कई जगह विरोध, तनाव और शिकायतों के बावजूद कुल मिलाकर मतदान का माहौल उत्साहपूर्ण है. तेज वोटिंग ट्रेंड के साथ इशारा साफ है कि बिहार का यह चुनाव एक बार फिर रिकॉर्ड बनाने की कगार पर है.

Also Read: Bihar Election 2025: दूसरे फेज में इन घने जगलों के बीच पहली बार वोटिंग, बेखौफ होकर बूथ तक पहुंच रहे मतदाता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >