बिहार चुनाव से पहले जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, बोले- इतनी सीटें चाहिए तब पार्टी को मिलेगी राज्यस्तरीय दल की मान्यता

Bihar Election 2025: नई दिल्ली में आयोजित हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अधिवेशन में जीतन राम मांझी ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य इतनी सीटें जीतना है कि उसे राज्यस्तरीय दल की मान्यता मिल सके.

Bihar Election 2025: नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में गुरुवार को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हुआ. पार्टी संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंच से साफ कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य बिहार विधानसभा में इतनी सीटें जीतना है कि उसे राज्यस्तरीय दल की मान्यता मिल सके. इसके लिए उन्होंने छह प्रतिशत वोट शेयर और सात से आठ विधायकों की आवश्यकता बताई.

एनडीए की बैठक में रखेंगे अपनी मांग

मांझी ने कहा कि एनडीए की आगामी बैठक में वे इस मांग को प्रमुखता से उठाएंगे. चिराग पासवान के अधिक सीटों की मांग पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि चिराग एनडीए से अलग जाएंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि “चिराग को भी पर्याप्त सीटें देकर संतुष्ट किया जाएगा.

विपक्ष पर साधा निशाना

विपक्षी नेताओं द्वारा हाल में की गई निजी टिप्पणियों पर मांझी ने कहा कि विरोधियों ने मानसिक संतुलन खो दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर की गई अशोभनीय टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस बयान ने एनडीए की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी है.

मुख्यमंत्री रहते लिए 34 बड़े फैसले

अपने कार्यकाल को याद करते हुए मांझी ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने 34 बड़े फैसले लिए थे, जिनमें से कुछ का आज तक अनुपालन नहीं हुआ है. उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि समय रहते उन फैसलों को लागू किया जाए ताकि जनता को उसका लाभ मिल सके.

संतोष सुमन ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष सुमन ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, “नेतृत्व पर भरोसा रखें, हम आपकी अपेक्षा अनुरूप सीटें लेंगे. इसके लिए जो भी करना होगा, हम करेंगे.”

निंदा प्रस्ताव और नई मांगें

बैठक में प्रधानमंत्री की माता को अपमानित करने वाले बयान पर इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही प्रत्येक दलित परिवार को पांच डिसमिल जमीन पर घर बनाने की मांग, समान शिक्षा प्रणाली लागू करने समेत दस प्रस्तावों पर सहमति बनी.

Also Read: Bihar Election 2025: 40 साल लगे BJP को असफलता की धूल झाड़ने में, तब खिला था बिहार की इस विधानसभा सीट पर कमल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >