Bihar Election 2025: उम्मीदवारों के एलान से पहले फिर पलटे मांझी, जानिए इस बार सीट शेयरिंग पर क्या बोल गए

Bihar Election 2025: बिहार NDA में सीट बंटवारे के बाद सहयोगी दल के नेताओं में नाराजगी साफ झलक रही है. एक तरफ रालोमो के नेता उपेंद्र कुशवाहा अपने समर्थकों से कम सीट मिलने पर माफी मांग रहे हैं तो दूसरी तरफ जीतन राम मांझी अपने बयान से पलट रहे हैं.

Bihar Election 2025: बिहार में एनडीए गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा तय हो गया है. बंटवारे के बाद कुछ सहयोगी दल अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीट बंटवारे के तुरंत बाद कहा था कि उन्होंने अपनी पार्टी के लिए 15 सीटों की मांग की थी, लेकिन उन्हें 6 सीटें दी गई हैं. इसके बावजूद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरी तरह हैं और इस फैसले से संतुष्ट हैं.

कुछ देर बाद ही जता दी नाराजगी

जीतन राम मांझी के इस बयान के बाद लग रहा था कि एनडीए में सीट बंटवारा शांतिपूर्वक हो गया है. रविवार शाम को एनडीए के सभी बड़े नेताओं ने एक जैसा ट्विट किया था. सभी नेताओं ने लिखा था, NDA में बेहद सौहार्दपूर्ण तरीके से सीटों का बंटवारा हो गया है.

लेकिन, इसके बाद मंझी ने कहा कि 6 सीट देकर हमें कम आंका गया है. इसका खामियाजा NDA को भुगतना पड़ सकता है. मांझी के इस बयान ने NDA के भीतर के मतभेद को हवा दी. विपक्ष के नेता इस पर चुटकी लेने लगे. अब मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी को जितनी सीट मिली है, वो उसी में संतुष्ट हैं.

पीएम पर पूरा भरोसा

मांझी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के समय भी उनकी पार्टी को दो लोकसभा और एक राज्यसभा सीट देने की बात हुई थी, लेकिन मिली सिर्फ एक. इसके बावजूद उनकी पार्टी एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनी रही. उन्होंने कहा कि उन्हें पीएम मोदी पर पूरा भरोसा है, क्योंकि उन्होंने गया और बिहार के विकास के लिए लगातार काम किया है.

मांझी ने कहा कि वे और उनका समाज मेहनतकश और सादगी से जीने वाले लोग हैं, जो मिलता है, उसी में खुश रहते हैं. इसलिए पार्टी को मिली छह सीटों से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं और एनडीए के फैसले का सम्मान करते हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किस दल के पास कितनी सीटों

बिहार चुनाव में भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. लोजपा (रा) को 29 सीटें, हम पार्टी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिली हैं. पहला चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के खाते में गई कौन-कौन सीट, देखिए नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >