RJD का मास्टरस्ट्रोक! तेजस्वी यादव दो सीटों से लड़ सकते हैं चुनाव, मिथिलांचल में साधेंगे EBC समीकरण

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बड़ा राजनीतिक दांव खेल सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, वे इस बार दो विधानसभा सीटों- राघोपुर और मधुबनी की फुलपरास से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. फुलपरास से उतरने पर तेजस्वी मिथिलांचल में ईबीसी वोट बैंक साधने की कोशिश करेंगे, जिससे आरजेडी को बड़ा फायदा मिल सकता है.

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी ने बड़ा राजनीतिक दांव खेलने की तैयारी कर ली है. सूत्रों के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं. एक राघोपुर, जहां से वे मौजूदा विधायक हैं, और दूसरी मधुबनी जिले की फुलपरास सीट, जहां से कभी जननायक कर्पूरी ठाकुर भी विधायक रहे थे.

मिथिलांचल में आरजेडी की पकड़ होगी मजबूत!

तेजस्वी के फुलपरास से चुनाव लड़ने की चर्चा ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है. यह कदम न सिर्फ मिथिलांचल में आरजेडी की पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, बल्कि अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के बीच पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ाने की कोशिश भी है. मालूम हो कि बिहार की आबादी में ईबीसी की हिस्सेदारी करीब 36 प्रतिशत है और मिथिलांचल में यह वोट बैंक निर्णायक भूमिका निभाता है.

फुलपरास क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष

आरजेडी ने हाल ही में मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जो मधुबनी के फुलपरास क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं और ईबीसी समाज के प्रभावशाली चेहरे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेजस्वी अगर फुलपरास से मैदान में उतरते हैं, तो पूरे मिथिलांचल में महागठबंधन को बड़ा फायदा हो सकता है.

125 से 130 सीटें अपने पास रखना चाहती है आरजेडी

इधर, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर भी चर्चा जारी है. सूत्रों के अनुसार, आरजेडी 125-130 सीटें अपने पास रखना चाहती है, जबकि वाम दलों को 30-35 सीटें, वीआईपी को 18-20, और आरएलजेपी व जेएमएम को 3-4 सीटें देने का फॉर्मूला बन रहा है. वहीं कांग्रेस ने राजद को 54 सीटें ऑफर की है. लेकिन कांग्रेस 75 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. इसको लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी है. जिसमें पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे और सीट शेयरिंग पर निर्णय लिया जाएगा.

Also Read: पवन सिंह-ज्योति विवाद में अब पावरस्टार के ससुर की एंट्री, सीएम योगी से मिलने पहुंचे लखनऊ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >