'ये तिवारी… यहां दूसरा बात हो जाएगा...', सचिव को धमकाने वाले RJD विधायक भाई वीरेंद्र का अब बूथ पर हंगामा

Bihar Election 2025: मनेर विधानसभा में पहले चरण की वोटिंग के बीच बड़ा बवाल हो गया. बूथ नंबर 79 पर RJD उम्मीदवार भाई वीरेंद्र यादव ने सुरक्षाकर्मियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया, जिसके बाद मतदान केंद्र पर तनाव का माहौल बन गया.

Bihar Election 2025: पटना जिले के मनेर विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण की वोटिंग के बीच बड़ा राजनीतिक हंगामा देखने को मिला. बूथ संख्या 79 पर RJD उम्मीदवार भाई वीरेंद्र यादव ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए जमकर बवाल किया. वोट डालने के तुरंत बाद उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर पक्षपात का आरोप लगाया और दरोगा को धमकाते हुए कहा- “ये तिवारी… यहां दूसरा बात हो जाएगा.” घटना के बाद कुछ देर के लिए बूथ परिसर में तनाव का माहौल हो गया.

पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे थे भाई वीरेंद्र

गुरुवार सुबह भाई वीरेंद्र अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे थे. मतदान के बाद बाहर निकलते ही उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मी मतदाताओं को लाइन में रोककर मनमानी कर रहे हैं और एक विशेष राजनीतिक दल के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां चार बूथ हैं, वहां सिर्फ एक ही लाइन बनवाना मतदाताओं को परेशान करने का तरीका है.

वीडियो में सुरक्षाकर्मियों से बहस करते नजर आ रहे हैं भाई वीरेंद्र

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गरमाता गया. वीडियो में भाई वीरेंद्र सुरक्षाकर्मियों से बहस करते नजर आते हैं. वह सुरक्षा बलों द्वारा मतदाताओं की पहचान चेक करने पर आपत्ति जताते हुए कहते हैं- “तुमको चेक करने का कोई अधिकार नहीं… ये काम तुम्हारा नहीं है.” इसी दौरान उन्होंने तिवारी नाम के दरोगा पर सीधा आरोप लगाते हुए चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि उन्हें बूथ पर किसी भी तरह का पक्षपात बर्दाश्त नहीं होगा.

कुछ समय के लिए मतदान हुआ प्रभावित

हंगामे के चलते कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित हुआ और मतदाता भी असहज दिखे. हालांकि, प्रशासन ने जल्द ही हालात को सामान्य किया और वोटिंग प्रक्रिया फिर से सुचारू रूप से शुरू की गई. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की समीक्षा की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी.

बता दें कि 2020 में मनेर सीट पर भाई वीरेंद्र यादव ने RJD के टिकट पर बड़ी जीत दर्ज की थी. इस बार भी उनकी सीट को हॉट माना जा रहा है, ऐसे में मतदान के दिन ही हुए इस हंगामे ने चुनावी हलचल को और तेज कर दिया है.

Also Read: Bihar Election 2025: डिप्टी CM विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, इलेक्शन कमीशन ने DGP को दिया कार्रवाई का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >