Bihar Chunav Result 2025: तेजस्वी या सम्राट के नहीं इन सीटों पर हुआ करीबी मुकाबला, महज कुछ वोटों से हुआ हार जीत का फैसला
Bihar Chunav Result 2025: चुनाव परिणाम के दिन बिहार के लोगों की नजरें तो सबसे हॉट सीट पर तो थी ही लेकिन सबसे ज्यादा रोचक लड़ाई दूसरी सीटों पर हुई. जहां बेहद ही करीबी मुकाबला में हार और जीत का फैसला हुआ.
Bihar Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की जब घोषणा हो रही थी तो बिहार के साथ ही पूरे देश की नजर सूबे की 4 प्रमुख सीटों राघोपुर, महुआ, तारापुर और लखीसराय पर थी. लेकिन असली मुकाबला इन 4 सीटों पर नहीं बल्कि इससे इतर दूसरी सीटों पर हुआ. जहां महज कुछ वोटों की अंतर से प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन सीटों पर मुकाबला अंत तक रहा और फिर परिणाम किस पार्टी के गठबंधन में गया.
| विधानसभा | प्रत्याशी (पार्टी) | प्रत्याशी (पार्टी) | जीत का अंतर |
| संदेश | राधा चरण शाह, जेडीयू | दीपू सिंह, राजद | 27 वोट |
| रामगढ़ | सतीश यादव, बसपा | अशोक कुमार सिंह, बीजेपी | 30 वोट |
| अगिआंव | महेश पासवान, बीजेपी | शिव प्रकाश रंजन, भाकपा (माले) | 95 वोट |
| नबीनगर | चेतन आनंद, जेडीयू | अमोद कुमार सिंह, राजद | 112 वोट |
| ढ़ाका | फैसल रहमान, राजद | पवन जयसवाल, बीजेपी | 178 वोट |
| फॉरबिसगंज | मनोज विश्वास, कांग्रेस | विद्या सागर केशरी, बीजेपी | 221 वोट |
| बलरामपुर | संगीता देवी, लोजपा (रामविलास) | मोहम्मद आदिल हसन, एमआईएम | 389 वोट |
| चनपटिया | अभिषेक रंजन, कांग्रेस | उमाकांत सिंह, बीजेपी | 602 वोट |
| बोधगया | कुमार सर्वजीत, राजद | श्यामदास पासवान, लोजपा (रामविलास) | 881 वोट |
| बख्तियारपुर | अरुण कुमार, लोजपा (रामविलास) | अनिरुद्ध कुमार, राजद | 981 वोट |
बिहार विधानसभा में एनडीए और महागठबंधन को मिली इतनी सीटें
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 89 सीटें, जनता दल यूनाइटेड को 85 सीटें, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 5 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें, राष्ट्रीय जनता दल को 25 सीटें, कांग्रेस को 6 सीटें, विकासशील इंसान पार्टी को 0 सीट, लेफ्ट को 2 सीटें और 9 सीटों पर अन्य पार्टी के उम्मीदवारों को जीत मिली है.
प्रत्याशी व एजेंट की उपस्थिति में खोले गए स्ट्रांग रूम
चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक मतगणना के दिन सुबह स्ट्रांग रूम खोलने की प्रक्रिया प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वीडियो रिकार्डिंग के साथ खोली गए. इस दौरान संबंधित विधानसभा क्षेत्र के आरओ, एआरओ, ऑब्जर्वर, प्रत्याशी व एजेंट की उपस्थिति भी रही.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सुरक्षा बल की निगरानी में केंद्र तक पहुंची EVM
चुनाव में किसी तरह की छेड़छाड़ न हो इसलिए इवीएम मशीनों को सुरक्षा बल की निगरानी में विशेष रूट चार्ट के अनुसार मतगणना हाल तक पहुंचाया गया. गणना पूरी होने के बाद इवीएम को पुनः सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में सील कर रख दिया गाया.
इसे भी पढ़ें: Chirag Paswan met CM Nitish: जीत के बाद CM नीतीश से मिले चिराग, मुख्यमंत्री पद को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी
