Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर का बड़ा एलान, बोले- इस बार नहीं लड़ूंगा विधानसभा चुनाव

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रशांत किशोर ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने घोषणा की कि इस बार वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे और पार्टी के संगठन पर ध्यान केंद्रित करेंगे. जन सुराज के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर जन सुराज पार्टी के संस्थापक और रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को बड़ा एलान किया कि वह इस बार खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी के व्यापक हित में लिया गया है और इससे उनका ध्यान संगठनात्मक काम से भटकने का खतरा नहीं रहेगा. किशोर ने राघोपुर सीट से अपने लिए चुनाव न लड़ने की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी ने इस सीट पर एक और उम्मीदवार घोषित कर दिया है. उनका मानना है कि अगर वह चुनाव लड़ते तो संगठन के कार्य प्रभावित होते.

PK ने कहा- 150 से अधिक सीटें नहीं मिलतीं हैं तो मैं इसे हार मानूंगा

पीके ने अपनी पार्टी के चुनावी प्रदर्शन को लेकर भी साफ कहा कि, “अगर जन सुराज को 150 से अधिक सीटें नहीं मिलतीं हैं तो मैं इसे हार मानूंगा. 150 से कम, चाहे 120 या 130 ही क्यों न हों, मेरे लिए यह हार होगी.”इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती है तो बिहार को देश के 10 सबसे उन्नत राज्यों में शामिल कराने का जनादेश मिलेगा.

NDA में सीटों के बंटवारे पर स्थिति पूरी तरह अराजक- प्रशांत किशोर

राजनीतिक रणनीतिकार की भूमिका निभाते हुए किशोर ने सत्ताधारी NDA की हार की भविष्यवाणी की. उन्होंने कहा कि गठबंधन में उम्मीदवार और सीटों को अंतिम रूप देने में विफलता के कारण नीतीश कुमार सत्ता में नहीं लौटेंगे.

किशोर ने कहा कि JDU और BJP के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर स्थिति पूरी तरह अराजक है और पार्टी अभी तक स्पष्ट नहीं कर पाई कि कहां से लड़ेगी. उन्होंने पिछली विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि चिराग पासवान की बगावत के कारण JDU की स्थिति कमजोर हुई थी और NDA की स्थिति अभी भी अस्थिर है.

महागठबंधन पर भी कसा तंज

किशोर ने केवल NDA पर ही नहीं, बल्कि इंडिया ब्लॉक और महागठबंधन के भीतर चल रहे विवाद पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के बीच विवाद अभी भी जारी है और वीआईपी के संबंध में भी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

Also Read: Bihar Election 2025: नॉमिनेशन के बाद एक दिन में 15 से ज्यादा जनसभा करेंगे तेजस्वी, दोहराएंगे 2020 वाला जोश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >