Bihar Election 2025: निरहुआ ने फिर खेसारी को कहा ‘यदमुल्‍ला’, बोले- ऐसा आदमी यादव नहीं हो सकता है

Bihar Election 2025: भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने मंगलवार को खेसारी लाल यादव और रोहिणी आचार्य के बयानों पर पलटवार किया. उन्होंने अपने विवादित “यदमुल्ला” वाले बयान से पीछे हटने से इनकार करते हुए कहा- “जो राम मंदिर की जगह अस्पताल की बात करे, वो यादव नहीं, यदमुल्ला है.”

Bihar Election 2025: भोजपुरी स्‍टार दिनेश लाल यादव ने रोहिणी आचार्य के सवाल का करारा जवाब दिया है. खेसारी लाल यादव को निरहुआ ने यदमुल्‍ला बताया था. जिस पर आज निरहुआ ने और तीखा हमला बोला है. उन्‍होंने ने न तो अपना बयान वापस लिया और न ही वो इस विवादित बयान से पीछे हटते नजर आए, बल्कि उन्‍होंने सीधे तौर पर अपने बयान का समर्थन करते हुए साफ कर दिया कि उन्‍होंने खेसारी लाल को यदमुल्‍ला क्‍यों कहा.

भोजपुरी के स्‍टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ बीजेपी के प्रचार में आए हुए थे. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए वो पहले से और आक्रामक नजर आए. बीते दिनों उन्‍होंने खेसारी लाल यादव को यदमुल्‍ला कह कर संबो‍धित किया था. जिस पर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आरजेडी के प्रत्‍याशी का पक्ष लेते हुए बयान दिया था. साथ ही उन्‍होंने यह सवाल भी पूछा था कि दिनेश लाल यादव बताएं कि वो किस जाति के हैं. इस पर आज निरहुआ ने पलटवार किया है.

निरहुआ बोले- ऐसा आदमी यदमुल्‍ला ही हो सकता है यादव नहीं…

उन्‍होंने रोहिणी आचार्य के सवाल का जवाब देते हुए कहा, मुझे लगता है किसी भी व्‍यक्ति को पहले ये समझना चाहिए कि वो कर क्‍या रहा है? निरहुआ ने कहा, मैंने उन्‍हें यदमुल्‍ला इसलिए बोला क्‍योंकि यदि आपको विरोध करना है तो भाजपा का करिए, आप चुनाव लड़ रहे हैं नीतीश जी का विरोध करिए, आप जिस प्रत्‍याशी के खिलाफ लड़ रहे हैं उस प्रत्‍याशी का विरोध करिए.

‘हिम्‍मत कैसे हो गई ये बोलने की कि राम मंदिर…’

उन्होंने आगे कहा कि आपकी ये हिम्‍मत कैसे हो गई ये बोलने की कि राम मंदिर की जगह हॉस्पिटल बनना चाहिए था. पांच सौ साल जिस मंदिर के लिए हिंदू लड़ते रहे, अपनी जान की बाजी लगाया और कोर्ट का आदेश आने के बाद वहां राम मंदिर बना है! अब आप बकवास करते हैं कि वहां राम मंदिर की जगह हॉस्पिटल बनना चहिए, तो ऐसा आदमी यदमुल्‍ला ही हो सकता है, यादव नहीं हो सकता है.

ज्ञानी बाबा का ज्ञान उन्‍हीं को मुबारक

उन्‍होंने खेसारी लाल यादव को ज्ञानी बाबा बताते हुए यह भी कहा कि उनका ज्ञान उन्‍हीं को मुबारक है. हमारा बिहार रफ्तार पकड़ चुका है. हम लोगों को बिहार को आगे बढ़ाना है. यह बिहार में वर्तमान सरकार के तहत हुई प्रगति है. जिसमें विकास और “जंगल राज” की वापसी से बचने को कहा.

Also Read: Bihar Election 2025: तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी को बताया बच्चा, बोले- चुनाव बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >