Bihar Elections 2025: अपने बूथ के पहले वोटर बने गिरिराज सिंह, बोले- मंदिर भारत में नहीं बनेगा तो पाकिस्तान में बनेगा

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़हिया के मतदान केंद्र संख्या 43 पर सबसे पहले वोट डाला. पूजा-अर्चना के बाद मतदान करने पहुंचे गिरिराज ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा- “मंदिर भारत में नहीं बनेगा तो पाकिस्तान में बनेगा.”

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार सुबह लखीसराय जिले के बड़हिया स्थित मध्य विद्यालय बड़हिया नंबर-2 (पूर्वी भाग) के मतदान केंद्र संख्या 43 पर मतदान किया. सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही वे केंद्र पर पहुंच गए और पंक्तिबद्ध खड़े होकर अपना वोट डालने वाले पहले मतदाता बने.

गिरिराज बोले- मंदिर भारत में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा?

मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा, “मंदिर भारत में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा?” इस बयान के साथ उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने लालू यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग हमेशा देश की आस्था और पहचान पर सवाल उठाते हैं, लेकिन भारत की आत्मा सनातन में बसती है.

मतदान से पहले गिरिराज सिंह ने की पूजा अर्चना

मतदान से पहले गिरिराज सिंह ने अपने गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने कहा, “भारत सनातन के बिना अधूरा है. मैं सच्चा सनातनी हूं, इसलिए पूजा कर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया.” इसके बाद वे बेगूसराय और भागलपुर के लिए रवाना हुए, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली प्रस्तावित है.

मस्जिद पर क्या बोले मोदी के मंत्री?

गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में धार्मिक सहिष्णुता की मिसाल है. “आजादी के समय यहां तीन हजार मस्जिदें थीं, जो अब तीन लाख से ज्यादा हैं, जबकि पाकिस्तान में मंदिर तोड़े जा रहे हैं. उन्होंने कहा- भारत में किसी को पूजा से नहीं रोका गया, लेकिन पाकिस्तान में मंदिरों पर हमले आम हैं.

रीतलाल यादव पर भी गिरिराज का हमला

उन्होंने राजद नेता रीतलाल यादव को लेकर भी करारा हमला बोला. कहा, “रीटलाल यादव कौन हैं, सब जानते हैं. कट्टा और रंगदारी ही राजद की पहचान बन चुकी है.” गिरिराज ने तंज कसते हुए कहा कि राजद की सभा में ‘कट्टा वाले वीडियो’ ने सब कुछ साफ कर दिया है. तेजस्वी यादव पर व्यंग्य करते हुए बोले, “पोस्टर से लालू यादव की तस्वीर तो हटा दी गई, लेकिन एक छोटे बच्चे ने मंच से सच्चाई बोल ही दी.”

पहले चरण के मतदान को लेकर उन्होंने एनडीए की स्थिति को मजबूत बताया और कहा कि 2010 जैसी सफलता इस बार दोहराई जाएगी. गिरिराज सिंह ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और कहा कि बिहार विकास और सुरक्षा की राह पर आगे बढ़ेगा.

Also Read: Bihar Election 2025: ‘पटना में पहले मौत दौड़ती थी, अब मेट्रो दौड़ रही है…’, राजनाथ सिंह का महागठबंधन पर करारा हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >