Bihar Election 2025 Exit Poll: पप्पू यादव ने बताया सीएम नीतीश का असली घर कहां है, एग्जिट पोल पर भी दिया बड़ा बयान

Bihar Election 2025 Exit Poll: एग्जिट पोल के नतीजों के बीच बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि बीजेपी फिर उनके पीठ में खंजर घोंप देगी. उन्होंने कहा कि नीतीश का असली घर महागठबंधन ही है. वे वापस आ जाएं.

Bihar Election 2025 Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल आने के बाद सभी नेताओं के बयान आने लगे हैं. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए बड़ा राजनीतिक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश का असली घर महागठबंधन है. बीजेपी उनके पीठ में खंजर घोंप देगी.

पप्पू ने एग्जिट पोल पर उठाए सवाल

पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “एग्जिट पोल कब सही रहा है? वोटिंग खत्म होते ही शाम पांच बजे आंकड़े दिखाने लगते हैं और कहते हैं कि 65 प्रतिशत महिलाओं ने एनडीए को वोट दिया. यह सब आंकड़ेबाजी है. असल फैसला तो चुनाव आयोग करेगा कि जनता ने किसे चुना है.” उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल जनता के असली फैसले को नहीं दिखाता है, इसलिए किसी भी दल को इन पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए.

‘बीजेपी नीतीश के पीठ में खंजर घोंप देगी’

पप्पू यादव ने इस दौरान नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर पुराना संदेश दोहराया. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार, आपका असली घर महागठबंधन है. बीजेपी आपके पीठ में खंजर घोंप देगी. आपकी पार्टी में जो लोग विभीषण हैं, वे आपको कब धोखा दे देंगे, यह आपको भी नहीं पता.” उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द महागठबंधन में लौट आएं, क्योंकि वहीं उनका सम्मान और असली राजनीतिक आधार है.

‘बीजेपी ने हमेशा किया नीतीश का इस्तेमाल’

पप्पू यादव ने आगे बीजेपी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमेशा नीतीश कुमार का इस्तेमाल किया और हर बार उन्हें कमजोर करने की कोशिश की. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के रहते महागठबंधन में नीतीश कुमार के खिलाफ कोई साजिश नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि “अब वक्त आ गया है कि नीतीश कुमार सम्मानजनक तरीके से अपने घर यानी महागठबंधन में लौटें और बिहार को सही दिशा दें.”

Also Read: Bihar Election 2025 Exit Poll: एग्जिट पोल में NDA की वापसी, बिहार में नीतीश की सरकार रह सकती है बरकरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >